[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ‌ के आह्वान पर चूरू जिला मुख्यालय पर ‌ वोट चोर ‌गद्दी छोड़


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ‌ के आह्वान पर चूरू जिला मुख्यालय पर ‌ वोट चोर ‌गद्दी छोड़

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ‌ के आह्वान पर चूरू जिला मुख्यालय पर ‌ वोट चोर ‌ गद्दी छोड़

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चूरू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इन्द्राज खिचड के नेतृत्व में वोट चोर गद्दी छोड अभियान के तहत चूरू जिला मुख्यालय पर पंखा रोड स्थित दादाबाडी चूरू में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता चूरू सांसद राहुल कस्वां ने कहा कि वोट चोर गद्दी छोड का नारा देश के कौने कोने में अब गुंजने लगा है। हमारे नेता राहुल गांधी की महनत रंग ला रही है जो लक्ष्य लेकर नेता चले है संविधान बचाओ उस नारे को आम जनता की जुबान पर सुनने को मिल रहा है। पार्टी के कार्यकर्ताओं को गांव गांव ढाणी ढाणी यह संदेश पहुंचाना है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने कहा कि भाजपा की कथन और करनी में बहुत बडा अंतर है यह लोग सत्ता के लिए कोई भी हथकंडा अपना सकते है। हमें इनके मनसुबो से आमजन को जागरूक करना हैै। वरिष्ठ विधायक नरेन्द्र बुडानिया ने कहा देश और प्रदेश की सरकार किसान व युवा विरोध है इनका जन कल्याण से कोई लेना देना नही है। आमजन को आपस में लडाना ही इनकी प्राथमिकता है।

भाजपा सरकार का विकास से कोई नाता नही है। सरदारशहर विधायक अनील शर्मा ने कहा लोकतंत्र को तार तार करने वाली भाजपा सरकार निकाय व पंचायतीराज चुनाव से आखिर क्यू दुर भागना चाह रही है क्योकि जनता की भावना इनके विपरित जाने का इनको आभास हो गाया है। सुजानगढ विधायक मनोज मेघवाल ने भाजपा को आडे हाथो लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार आमजन के विकास के लिए कोई योजना नही ला रही है जबकि पूर्ववर्ति सरकार की योजनाओं को बंद कर आमजन को हो रहे लाभ से वंचित करने का काम रही है।, रतनगढ विधायक पुसाराम गोदारा ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने मतदाताओं से मदाधिकार छीनकर निर्वाचन आयोग जैसी संविधानिक संस्थाओं की पारदर्शिता को समाप्त कर सत्ता प्राप्त की है व अनुचित है तथा गैर कानुनी है व जन भावनाओं के विपरित है।

कार्यक्रम में वक्ता पीसीसी महामंत्री ललित तुनवाल, पीसीसी महासचिव रामसिंह कस्वां, वक्फ बोर्ड चैयरमैन खानु खान बुधवाली, महिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष रिहाना रियाज, पीसीसी सचिव रियाजत खान, विधानसभा प्रभारी भीमराज जाखड, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल प्रभारी ज्योति खन्ना, अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल की मुख्य प्रशिक्षक मधु गुरूंग, प्रदेश से प्रशिक्षक रामभरोसी सैनी, सेवादल जिला अध्यक्ष संजय दीक्षित, पूर्व सभापति गोविन्द महनसरिया, प्रधान संजय कस्वां, विक्रम सिंह शेखावत, राजगढ पूर्व अध्यक्ष संजय पुनियां, आदि ने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान ने किया। इस अवसर पर शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, देहात ब्लॉक अध्यक्ष धान्धू, प.स प्रतिपक्ष नेता धर्मेन्द्र बुडानिया, किसान नेता आदूराम न्यौल, मो. हुसैन निर्बाण, हेमन्त सारस्वत, नारायण बालाण, रामेश्वर प्रजापति, शिवकुमार शर्मा, विधाधर मेघवाल, लालचंद सैनी, अबरार खान, रमजान खान, कमला पुनियां, हेमन्त सिहाग, हर्ष लाम्बा, एनके झारिया, सुनिता कपुरिया, अली मो भाटी, अजीज दिलावरखानी, असलम खां मोयल, समीउल्लाह गौरी, योगेश ढाका, संजय भाटी, आरिफ रिसालदार, नगर अध्यक्ष असलम खान, प्यारेलाल दानोदिया, अनीस खान, विमल शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष रामनारायण व्यास, करतार सिंह टांडी, उमा शंकर शर्मा, निरज शर्मा, सोयल खान डीके, सद्दाम हुसैन, रामेश्वर नायक, श्रवण बसेर, आसिफ निर्बाण, ईमरान मलनस, एडवोकट अनीस खान सहित बीएलए उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन्न राष्ट्रीय गायन के साथ हुआ।

Related Articles