सुजानगढ़ में पार्षदों ने कमिश्नर और सभापति को दिया ज्ञापन:जलभराव के समय पानी निकासी में अनियमितताओं के आरोप, अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया
सुजानगढ़ में पार्षदों ने कमिश्नर और सभापति को दिया ज्ञापन:जलभराव के समय पानी निकासी में अनियमितताओं के आरोप, अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ शहर के कई पार्षदों ने मंगलवार को नगर परिषद आयुक्त मघराज डूडी और सभापति नीलोफर गौरी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बारिश के दौरान हुए जलभराव के समय पानी निकासी में अनियमितताओं के आरोप लगाए। पार्षदों का कहना है कि अधिकारियों ने आपदा में अवसर ढूंढते हुए जानबूझकर छोटी लाइनें लगाई। साथ ही खराब पंप लगाए और घटिया क्वालिटी के पाइप खरीदे। ज्ञापन में ठेकेदारों से सांठ-गांठ के आरोप भी लगाए।

पार्षदों ने कहा कि पानी निकासी में हुई अनियमितताओं के कारण पानी निकासी में देरी हुई। जिससे अप्रत्यक्ष रूप से भ्रष्टाचार हुआ। इस पर कमिश्नर मघराज डूडी ने कहा कि किसी भी तरह की अनियमितता नहीं हुई है। तकनीकी अधिकारियों से सभी कामों का भौतिक सत्यापन करवाकर ही ठेकेदरों को भुगतान की सिफारिश की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041600


