[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी के लांबी अहीर में जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता:28 टीमें ले रही हिस्सा, नरहड़ ने पहले मैच में घुमनसर को 4-0 से हराया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

खेतड़ी के लांबी अहीर में जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता:28 टीमें ले रही हिस्सा, नरहड़ ने पहले मैच में घुमनसर को 4-0 से हराया

खेतड़ी के लांबी अहीर में जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता:28 टीमें ले रही हिस्सा, नरहड़ ने पहले मैच में घुमनसर को 4-0 से हराया

पचेरीकलां : पचेरीकलां के लांबी अहीर गांव के सरकारी स्कूल खेल मैदान में 69वीं जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि पुरुषोत्तम दिवाकर, विशिष्ट अतिथि साई हॉकी कोच अंजना लम्माणी, जैकी यादव रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच नीरू यादव ने की।

कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने विधिवत रूप से फीता काट कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सरपंच नीरू यादव ने बताया कि चार दिन तक चलने वाले इस आयोजन में 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में जिले भर की 28 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

सरकारी स्कूल खेल मैदान में 69वीं जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
सरकारी स्कूल खेल मैदान में 69वीं जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।

उन्होंने बताया कि खेल समाज में अनुशासन, एकता और उत्कृष्टता को बढ़ावा देते हैं। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना और जिले के खिलाड़ियों को प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर तक नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना है। आगामी दिनों में होने वाले मुकाबले रोमांच और उत्साह से भरे रहेंगे, जिनसे जिले की खेल प्रतिभाओं को नई दिशा मिलेगी।

प्रतियोगिता का उद्धघाटन मैच नरहड़ व घुमनसर की टीम के बीच खेला गया, जिसमें नरहड़ की टीम ने घुमनसर को 4-0 से मात दी। प्रतियोगिता का संचालन राजा यादव (बिहारी टाईजन) ने किया। इस मौके पर सीबीईओ वेदप्रकाश रांगेय, सुशीला कुल्हार, सूरज कुमार, संजय धीवा, अशोक कटेवा, सुशील, अजय दीप, भंवरलाल, जयसिंह, दिलराज, मोनिका, वेदप्रकाश, मनीष सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin