[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतनगढ़ में कार-बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत:खेत से लौट रहे थे चाचा-भतीजा, ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

रतनगढ़ में कार-बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत:खेत से लौट रहे थे चाचा-भतीजा, ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज

रतनगढ़ में कार-बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत:खेत से लौट रहे थे चाचा-भतीजा, ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज

रतनगढ़ : चूरू जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में दाउदसर गांव के पास तालणियों की ढाणी के निकट कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। दाउदसर निवासी सुखाराम बांगड़वा (24) अपने चाचा कालूराम (48) के साथ बाइक पर खेत से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में कालूराम की मौके पर ही मौत हो गई। सुखाराम की शिकायत पर पुलिस ने कार ड्राइवर के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini