पाटन खान हादसा, रात 12 बजे निकाला दूसरा शव:एक मजदूर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दिया धरना
पाटन खान हादसा, रात 12 बजे निकाला दूसरा शव:एक मजदूर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दिया धरना
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नैना शेखावत
पाटन : सीकर के पाटन खान का हिस्सा ढहने से मलबे में दबकर मरने वालों की संख्या दो हो गई है। दूसरे मजदूर का शव रात 12 बजे निकाला गया। वहीं एक मजदूर की हालत गंभीर है। हादसा डोकन पंचायत की कृष्णा माइंस में मंगलवार शाम 5 बजे हुआ।

परिजन और ग्रामीण धरने पर बैठे
बुधवार को मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों ने पाटन अस्पताल में मुआवजे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। मुआवजे की मांग पर सहमति नहीं बनने पर ग्रामीणों ने अस्पताल के सामने स्टेट हाईवे 37dको जाम कर दिया। ग्रामीण मृतकों के परिजनों को 50 लाख रुपए और घायल को 25 लाख रुपए समेत अन्य मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। धरने में पाटन प्रधान सुवालाल सैनी, भाजपा नेता प्रमोद सिंह बाजौर, केदार सैनी और दशरथ सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हैं।
एक मजदूर अस्पताल में भर्ती
एसएचओ विक्रम सिंह ने बताया-हादसे में गणेश्वर निवासी लक्ष्मण सिंह (45) पुत्र पाबू दान और यूपी बिजनौर निवासी सुरेंद्र सिंह (35) पुत्र अमर सिंह की मौत हो गई। बिहार निवासी नीतिश यादव (28) को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों शवों को पाटन अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अस्पताल में कर रही समझाइश
अस्पताल में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पाटन थानाधिकारी विक्रम सिंह और डाबला थानाधिकारी राजवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं। नीमकाथाना एसडीएम राजवीर सिंह और पाटन तहसीलदार सुभाष चन्द्र भी मौके पर पहुंचकर परिजनों और खान संचालक के बीच समझौते का प्रयास कर रहे हैं।
देखिए हादसे से जुड़े PHOTOS



देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041589


