[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गाडोली में गोगाजी महाराज का भव्य मेला, खेलों में युवाओं ने दिखाया उत्साह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

गाडोली में गोगाजी महाराज का भव्य मेला, खेलों में युवाओं ने दिखाया उत्साह

गाडोली में गोगाजी महाराज का भव्य मेला, खेलों में युवाओं ने दिखाया उत्साह

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन

पिलानी : गाडोली गांव में गोगाजी महाराज के पावन स्थल पर सोमवार को विशाल मेला बड़े ही हर्षोल्लास व धार्मिक वातावरण में आयोजित हुआ। मेले में ग्रामीणों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मेले का मुख्य आकर्षण खेलकूद की प्रतियोगिताएं रहीं। सुबह 8 बजे से शुरू हुए वॉलीबॉल व कुश्ती मुकाबलों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। खिलाड़ियों ने दमखम के साथ शानदार खेल का प्रदर्शन किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता टीम को 15,000 रुपये तथा उपविजेता को 11,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। वहीं कुश्ती प्रतियोगिता में विजेता पहलवान को 11,000 रुपये व उपविजेता को 5,100 रुपये की राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी मौजूद रहीं।

अतिविशिष्ट अतिथि के तौर पर पवन मावंडिया (सदस्य, राज्य ओबीसी आयोग) व विशिष्ट अतिथि बिरमा संदीप रायला (प्रधान, पंचायत समिति पिलानी) मंचासीन रहे। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह माठ, सरपंच प्रतिनिधि विजेन्द्र (बदनगढ़), सरपंच प्रतिनिधि मोहन सिंह (खुडिया), पंचायत समिति सदस्य सुनील पूनिया, नरेश जांगिड, सुभाष योगी, हमीनपुर सरपंच निलम शेखावत भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान व भाजपा नेता कैलाश मेघवाल ने की। आयोजन समिति ने बताया कि इस तरह के धार्मिक व सामाजिक मेलों से गांव में भाईचारे की भावना मजबूत होती है और युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ता है। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि रामनिवास, मास्टर सुबेसिंह, पूर्व सरपंच सुभाष (हमीपुर), पूर्व सरपंच ओमप्रकाश, रोहतास, सत्यनारायण, केसर सिंह, राजकुमार शर्मा, छविन्द्र जाखड़, राजकुमार जाखड़, उपसरपंच दीपचंद, कैलाश व्यास लिखवा, चन्द्रभान बांगड़वा सहित सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin