[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ कल से


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ कल से

जाखल खेल मैदान में दिखेगी खिलाड़ियों की प्रतिभा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मुकेश सिंह

गुढ़ागौड़जी : 69वीं जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता (17 वर्षीय छात्र-छात्रा वर्ग) का आगाज कल 4 सितम्बर, प्रातः 8:15 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जाखल के खेल मैदान में होगा।

कार्यक्रम का उद्घाटन नवलगढ़ विधायक माननीय विक्रम सिंह जाखल करेंगे, जबकि अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आत्माराम करेंगे। इस मौके पर नगरपालिका नवलगढ़ चेयरमैन राजकुमार सैनी एवं कारी मंडल भाजपा अध्यक्ष धर्मेन्द्र बाय विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

आयोजन समिति के अनुसार जिलेभर से चयनित छात्र-छात्रा वर्ग की टीमें प्रतियोगिता में भाग लेंगी। चार दिवसीय इस खेल महोत्सव में सैकड़ों खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरेंगे।

विद्यालय प्रशासन ने भोजन, आवास और प्रतियोगिता संचालन की संपूर्ण तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। विद्यालय संस्थाप्रधान सुरेंद्र कुमार पारीक ने बताया कि स्थानीय ग्रामवासी और एसडीएमसी आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग कर रहे हैं।

प्रतियोगिता का समापन 7 सितम्बर 2025 को होगा। समापन समारोह में प्रत्येक वर्ग की प्रथम तीन विजेता टीमों को पुरस्कार व सम्मान प्रदान किए जाएंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin