[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एलआईसी का 69वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एलआईसी का 69वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया

एलआईसी का 69वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का 69वां स्थापना दिवस सोमवार को झुंझुनूं जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एलआईसी शाखा एवं एसओ सीएलए शाखा में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुए।

शाखा प्रबंधक ललित मीणा ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर एलआईसी द्वारा पूरे सप्ताह को बीमा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान ग्राहकों को लाभान्वित करने एवं सामाजिक उत्थान के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

इस मौके पर मंडल के प्रतिनिधि डिप्टी मैनेजर सीएलआईए अशोक कुमार सैनी, प्रशासनिक अधिकारी धनेंद्र सांखला, सीएलआईए नरेंद्र भेड़ा, कैलाश शर्मा, पवन सैनी, राजकुमार ढाका, सुभाष कुमावत, प्रमोद चोटिया, अशोक बराला, संजय कुलहरी सहित अन्य अभिकर्ता उपस्थित रहे।

इसी प्रकार मुख्य शाखा झुंझुनूं में भी शाखा प्रबंधक अनिल कुमार के नेतृत्व में स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बीएमए चंद्रशेखर शर्मा, एबीएमए रोहित चौधरी सहित विकास अधिकारी एवं कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad