[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में भाद्रपद अमावस्या पर विशाल भंडारा सम्पन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में भाद्रपद अमावस्या पर विशाल भंडारा सम्पन्न

झुंझुनूं में भाद्रपद अमावस्या पर विशाल भंडारा सम्पन्न

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : सेठ धर्मदास तुलस्यान चैरिटेबल ट्रस्ट झुंझुनूं के तत्वावधान में तथा बसंतलाल सत्यनारायण जालान परिवार, मुंबई व अहमदाबाद के सौजन्य से भाद्रपद अमावस्या के शुभ अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

भंडारे का शुभारंभ बगड़ दादूद्वारा के पीठाधीश्वर डॉ. अर्जुनदास महाराज के सान्निध्य में विधायक राजेन्द्र भाम्बु, जिला प्रमुख एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी तथा मंडल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा ने मां भगवती श्री रानी सती दादी जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया।

अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण, दुपट्टा, साफा और शाल ओढ़ाकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. डी.एन. तुलस्यान ने किया।
विदित है कि भंडारा स्थल, ट्रस्ट द्वारा संचालित तुलस्यान बंसल सेवा सदन के निकट ही स्थित था।

भंडारे को सफल बनाने में मोहन तुलस्यान, राजकुमार तुलस्यान, भरत कुमार तुलस्यान, इन्द्र तुलस्यान, सुरेश तुलस्यान, रामाकांत तुलस्यान, उत्तम तुलस्यान, अशोक तुलस्यान, डॉ. डी.एन. तुलस्यान सहित अनेक सदस्यों का योगदान रहा। भक्ति और सेवा भाव से ओतप्रोत इस आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ उठाया।

इस धार्मिक आयोजन में नितिन नारनौली, राकेश तुलस्यान भोजराजका, प्रमोद खंडेलिया, नेमी अग्रवाल, उमेश जालान, अनिल भोड़कीवाला, नवल खंडेलिया, कमल टीबड़ा, अग्रवाल समाज अध्यक्ष गणेश हलवाई, मंत्री अजीत राणासरिया, महेंद्र तुलस्यान, पवन तुलस्यान, रविकांत तुलस्यान, मनीष अग्रवाल, रघुनाथ पोद्दार, कैलाश सिंघानिया, नारायण जालान, सुरेंद्र शर्मा, मातादीन टीबड़ा, अनीता सैनी, भावना शर्मा, निर्मला ढढारिया, पार्षद विजय सैनी, सुभाष जालान, मनीष नेमानी (मुंबई), योगेश तुलस्यान (बेंगलुरु), नितिन तुलस्यान (हैदराबाद), कमल तुलस्यान (पुणे), अनिल तुलस्यान (मुंबई) सहित विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में समाजजन और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet