[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित

जल जीवन मिशन के अधूरे कार्य समय पर पूरे करें : जिला कलेक्टर

सीकर : जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जल जीवन मिशन के तहत जिले में चल रहे नियमित एवं प्रोजेक्ट कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि अधूरे कार्य निर्धारित समयावधि में हर हाल में पूरे किए जाएं।

बैठक में कुंभाराम लिफ्ट परियोजना, तकनीकी स्वीकृति और टेंडर प्रक्रिया की स्थिति पर चर्चा हुई। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता रमेश कुमार राठी ने नल कनेक्शन, रोड रेस्टोरेशन और हर घर नल प्रमाणन सहित मिशन की प्रगति पर विस्तृत जानकारी दी।

समीक्षा बैठक में विद्यालयों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में नल कनेक्शन की उपलब्धता, स्वच्छ भारत मिशन के तहत डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, सड़क सफाई, सामुदायिक स्वच्छता और शौचालय निर्माण जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जिला परिषद के सीईओ राजपाल यादव, अधीशाषी अभियंता नथमल खेदड़, कमलकांत, अनिल कुमार, धर्मपाल, मोहसीन खान, भूजल विभाग की पूनम शिरावता, दीपेन्द्र सिंह शेखावत और संजय कुमार खींचड़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet