[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

संयोग भावरिया बने नीमकाथाना जिला सेवादल कांग्रेस के अध्यक्ष:स्मार्ट मीटर के खिलाफ आंदोलन और नीमकाथाना को जिला बनाने की मांग पर करेंगे काम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

संयोग भावरिया बने नीमकाथाना जिला सेवादल कांग्रेस के अध्यक्ष:स्मार्ट मीटर के खिलाफ आंदोलन और नीमकाथाना को जिला बनाने की मांग पर करेंगे काम

संयोग भावरिया बने नीमकाथाना जिला सेवादल कांग्रेस के अध्यक्ष:स्मार्ट मीटर के खिलाफ आंदोलन और नीमकाथाना को जिला बनाने की मांग पर करेंगे काम

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सिहोडी के युवा कांग्रेसी नेता संयोग भावरिया को राजस्थान प्रदेश सेवादल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत ने नीमकाथाना जिला सेवादल कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। भावरिया की नियुक्ति के बाद उनका विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। वे एक किसान परिवार से संबंध रखते हैं। भावरिया ने कहा कि वे नीमकाथाना जिले में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेंगे। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को सेवादल से जोड़ने का काम करेंगे।

नवनियुक्त अध्यक्ष ने अपनी रणनीति साझा करते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा लगाए गए नए स्मार्ट मीटरों के खिलाफ सेवादल कांग्रेस कड़ा विरोध करेगी। इसके लिए आंदोलन और सभी सहायक अभियंताओं के कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। भावरिया ने महाराष्ट्र में फर्जी वोट के मुद्दे पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ सेवादल कांग्रेस जन जागृति अभियान चलाएगी। साथ ही सरकार की नीतियों को जनता के सामने उजागर करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने राजनीतिक कारणों से नीमकाथाना जिले को हटा दिया है। इसलिए सेवादल कांग्रेस नीमकाथाना को वापस जिला बनाने की मांग को लेकर आंदोलन पर विचार करेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet