[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा कार्यक्रम होगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा कार्यक्रम होगा

भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा कार्यक्रम होगा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा और विभाजन की विभिषीका कार्यक्रम के तहत 08.अगस्त को दोपहर 03.30 बजे पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के चूरू आवास पर जिला कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। जिला उपाध्यक्ष व कार्यक्रम के जिला संयोजक भास्कर शर्मा ने बताया कि इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री व कार्यक्रम संभाग प्रभारी संतोष अहलावत, प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई एवम चूरू विधायक हरलाल सहारण द्वारा आगामी तिरंगा यात्रा व विभाजन की विभिषिका कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया जायेगा। जिसमें जिलाध्यक्ष भाजपा, लोकसभा प्रत्याशी, विधायक, विधानसभा प्रत्याशी, प्रधान, उपप्रधान, नेताप्रतिपक्ष, चेयरमेन, जिलापदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, कार्यक्रम के जिला संयोजक, सहसंयोजक, मण्डल अध्यक्ष व कार्यक्रम मण्डल संयोजक, पार्षद, जिले के सभी जनप्रतिनिधि वरिष्ठ नेता सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहेगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62