[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी ने किया सद्बुद्धि यज्ञ:बोले- फिर दिलाएंगे जिले का हक; 7 अगस्त को गहलोत सरकार ने की थी घोषणा, बीजेपी सरकार ने रद्द किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी ने किया सद्बुद्धि यज्ञ:बोले- फिर दिलाएंगे जिले का हक; 7 अगस्त को गहलोत सरकार ने की थी घोषणा, बीजेपी सरकार ने रद्द किया

नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी ने किया सद्बुद्धि यज्ञ:बोले- फिर दिलाएंगे जिले का हक; 7 अगस्त को गहलोत सरकार ने की थी घोषणा, बीजेपी सरकार ने रद्द किया

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

नीमकाथाना : नीमकाथाना पूर्व जिला स्थापना दिवस के मौके पर विधायक सुरेश मोदी के आवास पर सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सद्बुद्धि देने के उद्देश्य से यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं। यज्ञशाला में उपस्थित जनसमुदाय ने बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। विधायक सुरेश मोदी ने खुद यज्ञ में आहुति देकर पूजा संपन्न की और जनता को आश्वस्त किया कि नीमकाथाना को पुनः जिला बनवाने के लिए उनका संघर्ष अभी समाप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता के साथ कुठाराघात किया है।

यज्ञ में आहूति देते हुए विधायक और कांग्रेस कार्यकर्ता।
यज्ञ में आहूति देते हुए विधायक और कांग्रेस कार्यकर्ता।

बोले- ये हमारे आत्मसम्मान की लड़ाई

विधायक मोदी ने बताया- नीमकाथाना से जिला दर्जा हटाने के बाद एडीएम कार्यालय के बाहर तीन महीने तक धरना दिया गया था। जनता की मांग पर गांव-गांव जाकर सरकार के विरोध में प्रदर्शन किए गए। एक संघर्ष समिति का गठन भी किया गया, लेकिन सरकार ने अब तक कोई सुनवाई नहीं की।

विधायक मोदी ने कहा, “यह केवल एक प्रशासनिक लड़ाई नहीं है, बल्कि हमारे आत्मसम्मान की लड़ाई है। नीमकाथाना को जिला बनाने की घोषणा जनता की वर्षों पुरानी मांग और मेरे अथक प्रयासों का परिणाम थी।”

‘जिले का दर्जा छीनना जनभावनाओं का अपमान’

विधायक मोदी ने आरोप लगाया कि सत्ता परिवर्तन के बाद नीमकाथाना से जिले का दर्जा छीन लेना केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि जनभावनाओं का घोर अपमान है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार ने नीमकाथाना नगर परिषद को हटाकर जनता की भावनाओं के साथ खुला खिलवाड़ किया है।

Related Articles