[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लहरिया उत्सव 2025 : महिलाओं ने रंगारंग प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

लहरिया उत्सव 2025 : महिलाओं ने रंगारंग प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर

लहरिया उत्सव 2025 : महिलाओं ने रंगारंग प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : लहरिया उत्सव 2025 का भव्य आयोजन मैरिज गार्डन, छोटा बस स्टैंड, नवलगढ़ में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व एडवोकेट जगदीश वर्मा और पार्षद मंजू देवी द्वारा किया गया। उत्सव में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण रही लहरिया ड्रेस प्रतियोगिता, जिसमें ज्योति देवी और नेहा वर्मा विजेता रहीं। डांस प्रतियोगिता में शालिनी देवी और प्रतिभा सोती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता की विजेता मीनाक्षी देवी रहीं, जबकि म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में रुक्मणि देवी और भारती ने बाजी मारी। मटका फोड़ प्रतियोगिता में रुचिका देवी ने जीत हासिल की, और कपल सॉन्ग/शायरी प्रतियोगिता के विजेता पूनम देवी व नरेंद्र गहलोत रहे।

विजेताओं को IIFL गोल्ड लोन और मुथूट फाइनेंस गोल्ड लोन की ओर से आकर्षक उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेंद्र सैनी फूल वाला (पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष) ने सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर पार्षद सुशीला देवी, हितेश थ्योरी, पूर्व नगरपालिका अधिकारी रणजीत गोदारा, पार्षद प्रतिनिधि राजेंद्र रोलन, AEN मनफुल सिंह महरिया (बिजली बोर्ड), तथा वरिष्ठ वित्तीय अधिकारी रेलवे बोर्ड ओम प्रकाश आर्य विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संतोष देवी, विमला देवी, रुक्मिणी देवी, मीनाक्षी देवी, सविता देवी, दीपिका वर्मा, पूजा सोनी, रचना देवी, अमृता, स्नेहलता देवी, सरला देवी, रजनी देवी, सुलोचना देवी समेत सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया और उत्सव की शोभा बढ़ाई।

अंत में एडवोकेट जगदीश वर्मा और मंजू देवी ने सभी आगंतुकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। लहरिया उत्सव महिलाओं के लिए न केवल मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि उनकी सृजनात्मकता और सांस्कृतिक प्रतिभा को भी मंच मिला।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet