[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:स्मार्ट मीटर का जताया विरोध, पूर्व मंत्री ने बताया जनता पर बोझ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:स्मार्ट मीटर का जताया विरोध, पूर्व मंत्री ने बताया जनता पर बोझ

खेतड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:स्मार्ट मीटर का जताया विरोध, पूर्व मंत्री ने बताया जनता पर बोझ

खेतड़ी : खेतड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राज्य सरकार की नीतियों और स्मार्ट मीटर के विरोध में तहसील कार्यालय के सामने धरना दिया। इस दौरान स्मार्ट मीटर योजना का पुरजोर विरोध करने का आह्वान किया गया। तहसील कार्यालय के सामने आयोजित सभा में पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि राज्य सरकार आम आदमी को आर्थिक नुकसान पहुंचाने और बिजली कंपनियों को फायदा देने के लिए यह योजना लाई है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के उपभोक्ताओं को 200 यूनिट बिजली की छूट देकर आम आदमी को मजबूत बनाने का प्रयास किया था।

डॉ. सिंह ने आरोप लगाया-पहले 24 घंटे बिजली सप्लाई दी जाती थी। मगर वर्तमान में सरकार बिजली की कटौती कर पूंजीपतियों का फायदा पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, जो इनकी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाता है, उसे ईडी और अन्य एजेंसियों से कार्रवाई करवाकर दबाने का प्रयास किया जाता है। पूर्व मंत्री ने कहा-एक तरफ सरकार आर्थिक विकास की बात कर रही है। वहीं दूसरी ओर महंगाई का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इसे कभी सहन नहीं करेंगे और सरकार की नीतियों का पुरजोर विरोध करेंगे।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कई मांगें रखीं। इनमें स्मार्ट मीटर योजना को बंद करवाना, नगर निकाय व पंचायत चुनाव समय पर करवाना, क्षेत्र में बढ़ रहे अपराध पर रोक लगाना, खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करना और अवैध खनन बंद करवाना शामिल है। साथ ही खेतड़ी में जंगली जानवरों की घटनाओं पर आवश्यक कदम उठाने और पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग भी की गई।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोकुल चंद सैनी, पूर्व प्रधान बजरंग सिंह, ब्लाक अध्यक्ष बलराम गुर्जर, रामवतार सैनी, उपाध्यक्ष हजारीलाल सैनी, महावीर प्रसाद तोगड़िया, राजेंद्र यादव, उपाध्यक्ष नासिर हुसैन, सहीराम, मनीराम ठेकेदार, चंदगीराम सैनी, विनोद सोनी, सरपंच महेंद्र काजला, अभिषेक जांगिड़, सभाचंद जाखड़, सत्यवीर महारानियां सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles