[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर बाइपास पर व्यापारी से मारपीट कर लूट:बोलेरो सवार बदमाशों ने 22 हजार रुपए, सोने की अंगूठी और मोबाइल छीना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर बाइपास पर व्यापारी से मारपीट कर लूट:बोलेरो सवार बदमाशों ने 22 हजार रुपए, सोने की अंगूठी और मोबाइल छीना

श्रीमाधोपुर बाइपास पर व्यापारी से मारपीट कर लूट:बोलेरो सवार बदमाशों ने 22 हजार रुपए, सोने की अंगूठी और मोबाइल छीना

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में व्यापारी से मारपीट कर लूट का मामला सामने आया है। बोलेरो सवार 4-5 बदमाशों ने व्यापारी से मारपीट कर 22 हजार नकदी, सोने की अंगूठी और मोबाइल छीन लिया। घटना क्षेत्र के श्रीमाधोपुर बाइपास पर गुरुवार रात करीब 12ः30 बजे की है। पीड़ित ढाणी मिश्रावाली निवासी श्योपाल सैनी ने बताया कि वो श्रीमाधोपुर के फैंसी बाजार में दुकान चलाते हैं। गुरुवार रात दुकान की बिक्री के 22 हजार रुपए जेब में रखकर वो इस्कॉन मंदिर के कार्यक्रम में गए थे। रात करीब 12:30 बजे जब वो पैदल घर लौट रहे थे, तब श्रीमाधोपुर बाइपास पर एक बिना नंबर प्लेट की बोलेरो गाड़ी उनके पास रुकी।

पीड़ित श्योपाल सैनी श्रीमाधोपुर में फैंसी आइटम की दुकान चलाते हैं। जिससे बोलेरो सवार बदमाशों ने मारपीट कर नकदी, सोने की अंगूठी और मोबाइल लूट लिया।
पीड़ित श्योपाल सैनी श्रीमाधोपुर में फैंसी आइटम की दुकान चलाते हैं। जिससे बोलेरो सवार बदमाशों ने मारपीट कर नकदी, सोने की अंगूठी और मोबाइल लूट लिया।

गाड़ी में सवार युवकों ने उन्हें रोककर गालियां दीं और मारपीट शुरू कर दी। बदमाश जेब से नकदी, हाथ से सोने की अंगूठी और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। एएसआई श्रीराम यादव ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। श्रीमाधोपुर पुलिस थाने में इस मामले की एफआईआर दर्ज कराने के लिए शिकायत दी जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin