झुंझुनूं : दया दृष्टि फाउंडेशन वरिष्ठ जन होली मिलन आयोजन
दया दृष्टि फाउंडेशन वरिष्ठ जन होली मिलन आयोजन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल
झुंझुनूं : दया दृष्टि फाउंडेशन द्वारा होटल द फर्न हैबिटेट में संगीतमय कार्यक्रम के साथ वरिष्ठ जन होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में फाउंडेशन के परिचय, पिछले 1 वर्ष के कार्यकलाप तथा आगामी कार्यक्रमों पर डायरेक्टर पूनम खंगारोत व शिखा शर्मा ने प्रकाश डाला। कार्यकारी निदेशक गोपाल शर्मा ने सदस्यता परिकल्पना प्रस्तुत की।अध्यक्ष प्रतिभा शर्मा और उपाध्यक्ष निशा बंसल ने सभी का चंदन केसर तिलक लगाकर स्वागत किया। समारोह में ख्यातनाम गायक कलाकार सिराज खान, पारीक ब्रदर्स, प्रीति पुरोहित, जितेंद्र भारद्वाज, सीमा वालिया, शालू आदि ने सुमधुर संगीतमय प्रस्तुतियों से मनमोहक समाँ बांध दिया।
वरिष्ठ जन अपने कुछ अच्छे पल हमारे साथ बिता सकें इसी उपलब्धि को लेकर यह आयोजन किया गया था। डायरेक्टर अलका चौधरी ने मुख्य संरक्षक गोपाल गुप्ता, ध्रुवदास अग्रवाल, नटवर लाल, शंकर सिंह, उषा श्री, शंकर गर्ग, पृथ्वीराज शर्मा, राज कुलदीप सिंह आदि आगंतुकों का आभार प्रकट करते हुए अन्य सदस्यों का भी का भी आभार प्रकट किया।डायरेक्टर अलका जैन चौधरी ने अंत में सभी अगुंतको का धन्यवाद किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044800

