[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिक्षकों का स्काउट-गाइड यूनिट लीडर बैसिक कोर्स संपन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

शिक्षकों का स्काउट-गाइड यूनिट लीडर बैसिक कोर्स संपन्न

शिक्षकों का स्काउट-गाइड यूनिट लीडर बैसिक कोर्स संपन्न

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

भोडकी (नवलगढ़) : राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनूं के तत्वावधान में नवलगढ़ व उदयपुरवाटी ब्लॉक के सेवारत 35 शिक्षकों का कब/स्काउट यूनिट लीडर बैसिक कोर्स मंगलवार को संपन्न हो गया। यह प्रशिक्षण शिविर 23 जुलाई से 29 जुलाई तक जमवाय माता मंदिर प्रांगण, भोडकी में आयोजित किया गया था।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि नवलगढ़ संघ के संरक्षक कैलाश चोटिया रहे, जबकि अध्यक्षता वर्तमान प्रधान मुरली मनोहर चौबदार ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जमवाय मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुखवीर गढ़वाल व युवा व्यवसायी अनु महर्षि मंचासीन रहे।

शिविर संचालक लीडर ट्रेनर रामावतार सबलानिया ने सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा प्रशिक्षण की मुख्य गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत “अजगर नृत्य” (कॉ डांस) एवं वरिष्ठ स्काउटर भंवर सिंह शेखावत द्वारा प्रस्तुत सेवा समर्पण गीत ने समापन समारोह को जीवंत बना दिया।

मुख्य अतिथि कैलाश चोटिया ने सभी प्रतिभागियों को स्काउटिंग के मूल्यों को अपने विद्यालयों में अपनाने व छात्रों को इससे जोड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम अध्यक्ष मुरली मनोहर चौबदार ने मंदिर परिसर में सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ट्रस्ट अध्यक्ष सुखवीर गढ़वाल और नियमित देखरेख करने वाले सरपंच नेमीचंद जांगिड़ का आभार जताया।

शिविर के सहायक लीडर ट्रेनर चिरंजीलाल शर्मा ने समस्त आगंतुकों और सहयोगियों का आभार प्रकट किया। इस आयोजन में गुढा के सचिव मनोहर लाल रणवा, रतनलाल देवठिया, दशरथ लाल सैनी, अरुण सेन, अर्जुन सिंह सांखनीया, दीपक सहित अनेक स्काउट कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62