[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मंडावरा में स्मार्ट मीटर का विरोध:ग्रामीणों ने एसडीओ को दिया ज्ञापन, कहा- पुराने मीटर को नहीं बदला जाए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मंडावरा में स्मार्ट मीटर का विरोध:ग्रामीणों ने एसडीओ को दिया ज्ञापन, कहा- पुराने मीटर को नहीं बदला जाए

मंडावरा में स्मार्ट मीटर का विरोध:ग्रामीणों ने एसडीओ को दिया ज्ञापन, कहा- पुराने मीटर को नहीं बदला जाए

उदयपुरवाटी : मंडावरा के ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करते हुए उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके पुराने मीटर अभी भी ठीक से काम कर रहे हैं और उन्होंने इन मीटरों की कीमत विद्युत निगम को पहले ही चुका दी है। ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को दिए ज्ञापन में स्पष्ट किया कि गांव में सभी विद्युत उपभोक्ताओं के पुराने मीटर सही तरीके से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब पुराने मीटर ठीक हैं तो नए स्मार्ट मीटर लगाने की आवश्यकता नहीं है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर निगम ने स्मार्ट मीटर लगाना बंद नहीं किया तो वे जन आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस विरोध में शीशराम स्वामी, रामस्वरूप, हंसराज, राजेंद्र सिंह, अशोक वर्मा, सुभाष स्वामी, झाबरमल, हीरालाल, श्रीराम स्वामी, दीपक वर्मा, रिछपाल और गोकुलचंद सहित कई ग्रामीण शामिल थे। विद्युत निगम द्वारा पुराने मीटरों को बदलकर स्मार्ट मीटर लगाने की कार्रवाई से ग्रामीणों में रोष है। उनका मानना है कि यह अनावश्यक है और उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने वाला कदम है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62