[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डाॅ. दयाशंकर जांगिड को ‘विजय श्री’ अलंकरण 2025 से सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

डाॅ. दयाशंकर जांगिड को ‘विजय श्री’ अलंकरण 2025 से सम्मानित

डाॅ. दयाशंकर जांगिड को ‘विजय श्री’ अलंकरण 2025 से सम्मानित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

जयपुर/नवलगढ़ : अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा जयपुर स्थित रोटरी क्लब सभागार में आयोजित सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन में नवलगढ़ के वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. दयाशंकर जांगिड को समाज सेवा हेतु ‘विजय श्री’ अलंकरण 2025 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व शिक्षा मंत्री पं. बृज किशोर शर्मा, पूर्व ऊर्जा मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह, विधायक गोपाल शर्मा, महामंडलेश्वर डॉ. अनीता योगेश्वरी गिरि सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। डाॅ. जांगिड ने अपने संबोधन में झुंझुनू की बलिदानी परंपरा पर गर्व जताते हुए वीर शहीदों को स्मरण करने की प्रेरणा दी। उन्होंने चिकित्सा, शिक्षा, साहित्य व सेवा के क्षेत्र में किए अपने कार्यों से शेखावाटी में विशिष्ट पहचान बनाई है। अब तक उनके माध्यम से 32,000 नेत्र ऑपरेशन और सैकड़ों सेवा शिविर आयोजित हो चुके हैं। उन्हें पूर्व में भी अनेक राष्ट्रीय स्तर के सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। कार्यक्रम संयोजक डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा ने सभी का आभार जताया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62