[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कराटे प्रतियोगिता के लिए रेफरी क्लिनिक शुरू:प्रदेश के कई जिलों से आए 40 टेक्निकल एक्सपर्ट ले रहे ट्रेनिंग, 31 जुलाई 2025 तक चलेगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कराटे प्रतियोगिता के लिए रेफरी क्लिनिक शुरू:प्रदेश के कई जिलों से आए 40 टेक्निकल एक्सपर्ट ले रहे ट्रेनिंग, 31 जुलाई 2025 तक चलेगा

कराटे प्रतियोगिता के लिए रेफरी क्लिनिक शुरू:प्रदेश के कई जिलों से आए 40 टेक्निकल एक्सपर्ट ले रहे ट्रेनिंग, 31 जुलाई 2025 तक चलेगा

चिड़ावा : चिड़ावा में राजस्थान पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रेफरी प्रशिक्षण क्लिनिक का आयोजन किया गया है। यह प्रशिक्षण राजस्थान शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सत्र 2025-26 की 69वीं राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए है। यह प्रतियोगिता 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के लिए आयोजित की जाएगी।

पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत आज हुई है। यह 31 जुलाई 2025 तक चलेगा। इस शिविर में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए 40 अनुभवी रेफरी और खेल अधिकारी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतियोगिता से जुड़े नियमों, तकनीकी मानकों और संचालन प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी देना है। इससे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता निष्पक्ष और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सकेगी।

शिविर का उद्घाटन राजस्थान शिक्षण संस्थान की चेयरपर्सन नीतिका थालौर ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपीचन्द जांगिड़ और शिक्षाविद अंजना भी मौजूद थे। विद्यालय के अन्य शिक्षक और स्टाफ भी उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया।

इंटरनेशनल कोच निकिता चौधरी ने बताया कि रेफरी क्लिनिक के दौरान प्रतिभागियों को विधानिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही व्यवहारिक डेमो सेशन और कराटे के नियम पुस्तिका का गहन अवलोकन कराया जाएगा। प्रशिक्षण का संचालन परितोष, मदन और राजेश मीणा की निगरानी में हो रहा है। ये तीनों इस आयोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

कोच निकिता चौधरी, आमिर खान और ईशा शर्मा के संयोजन में हो रहे प्रशिक्षण क्लिनिक में रेफरी क्लिनिक, तकनीकी दक्षता को मजबूत करने के साथ-साथ खेलों में पारदर्शिता और निष्पक्षता को बढ़ावा देने के पहलुओं पर प्रकाश डाला जाएगा। राज्य स्तर पर कराटे जैसी विधा को प्रोत्साहित करने के लिए यह पहल सराहनीय मानी जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62