[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी में महिलाओं ने तीज महोत्सव मनाया:पेड़ों पर लगाए झूले, गीतों पर जमकर झूमी महिलाएं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी में महिलाओं ने तीज महोत्सव मनाया:पेड़ों पर लगाए झूले, गीतों पर जमकर झूमी महिलाएं

उदयपुरवाटी में महिलाओं ने तीज महोत्सव मनाया:पेड़ों पर लगाए झूले, गीतों पर जमकर झूमी महिलाएं

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी में रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की ओर से पहली बार महिलाओं के लिए विशेष तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। शहर में इस तरह का यह पहला आयोजन था, जिसमें महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रमों का आनंद लिया। संघ स्थल पर दोपहर के बाद महिलाएं एकत्रित हुईं। वहां पेड़ों पर झूले लगाए गए थे। महिलाओं ने देर शाम तक इन झूलों पर झूलने का आनंद लिया। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों के लिए निशुल्क पानी पूरी की व्यवस्था की थी।

कार्यक्रम में गायिका किरण शर्मा ने सावन के गीतों की सुंदर प्रस्तुतियां दीं। महिलाओं ने नाचने-गाने का भी आनंद लिया। इस अवसर पर डॉ. सुमन मीणा, मधु शर्मा, सुनिता शर्मा, अनिता हरलालका, रेखा कंवर, कृष्णा शर्मा, पिंकी, कुमकुम शर्मा, सलोनी सैनी, गीता कंवर, दुर्गा देवी, संतोष देवी, लक्ष्मी शर्मा और साक्षी शर्मा सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थीं।

आरएसएस के खंड कार्यवाह राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया-प्राचीन हिंदू परंपराओं को जीवित रखने के उद्देश्य से यह आयोजन शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि ये परंपराएं लगभग विलुप्त होती जा रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में अन्य त्योहारों पर भी इसी तरह के विशेष आयोजन किए जाएंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62