[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला कांग्रेस कमेटी ने ‌ राजस्थान सरकार द्वारा स्मार्ट मीटर के फैसले के विरोध में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला कांग्रेस कमेटी ने ‌ राजस्थान सरकार द्वारा स्मार्ट मीटर के फैसले के विरोध में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा

प्रेस वार्ताकर सांसद राहुल कस्वा ने स्मार्ट मीटर के नुकसान के बारे में बताया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार चूरू जिला कांग्रेस कमेटी ने स्मार्ट मीटर सहित विभिन्न मुद्दो को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके पश्चात चूरू जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा। चूरू कांग्रेस की ओर से आपणी योजना स्थित कलेक्टर कार्यालय के आगे एक जन आक्रोश सभा का आयोजन किया गया। सभा का आयोजन चूरू जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में चूरू सांसद राहुल कस्वां के नेतृत्व में किया गया। इसके पश्चात शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस चूरू में प्रेस वार्ता हुई जिसमें चूरू सांसद राहुल कस्वां, सुजानगढ विधायक मनोज मेघवाल, चूरू शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धान्धू, चूरू जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष संजय दिक्षित, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनिता कपुरिया, सहित जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष जमील चौहान ने किया।

सांसद राहुल कस्वां ने कहा कि प्रदेश में आमजन विरोधी कार्य किए जा रहे है। प्रदेश में भाजपा सरकार स्मार्ट मीटर की जगह स्मार्ट लूट कर रही है। चूरू जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपकर मांग की है ये स्मार्ट मीटर नही लगाए जाए। प्रदेश में अराजकता का जो माहौल है उस पर अंकुश लगाया जाए। इसके अलावा संविधान में जो प्रावधान है कि पंचायत व निकाय के चुनाव पांच साल में होने चाहिए वो समय सीमा में करवाए जाएं व मनमाने तरीके से परिसीमन नही किया जाए। चूरू जिले में सरकारी भवनों की स्थिति का आंकलन कर जर्जर हालात में जो भवन जिसमें स्कूल, अस्पताल संचालित है, उनको खाली करवाकर अन्य भवनों में शिफट किया जावें सुजानगढ विधायक मनोज मेघवाल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के राज में कानून व्यवस्था बिल्कुल चौपट हो गई है।

इस अवसर पर पूर्व सभापति गोविन्द महनसरिया, पंचायत समिति प्रतिपक्ष नेता धर्मेन्द्र बुडानिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद हुसैन निर्माण, किसान नेता आदूराम न्यौल, उम्मेद सिंह गोलसर, सुरेन्द्र हुड्डा, आशाराम सैनी, जिला परिषद सदस्य कुलदीप पुनियां, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अबरार खां, आरिफ रिसालदार, भीवाराम खिचड, सोहनलाल मेघवाल, मनोज कस्वां तारानगर, शिवकुमार शर्मा, अजीज दिलावरखानी, समीउल्लाह, संजय भाटी, ईस्माइल भाटी, विनोद खटीक, बजरंग बजाड, रामचन्द्र सुण्डा, बालीबाई, विमल शर्मा, वाहिद खान, हेमन्त सिहाग, विजय सारस्वत, विजय जालान, दीपिका सैन, आसीफ निर्माण, योगेश ढाका, चन्दनमल मेघवाल, सुशील स्वामी, प्यारेलाल दानोदिया, जयचंद घांघू, बरकत खां, सुभाष मिश्रा, प्रित चांवरिया, शंकर चंदेलिया, दोलतराम भाम्मू, जितेन्द्र शर्मा, आरिफ कुरेशी सहित सैकडो कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजुद रहें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22