[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्रीन स्वराज सम्मेलन की संयोजन समिति की बैठक हुई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बीकानेरराजस्थानराज्य

ग्रीन स्वराज सम्मेलन की संयोजन समिति की बैठक हुई

बीकानेर : पीपल्स ग्रीन पार्टी बीकानेर के 27 जुलाई को होने वाले ग्रीन स्वराज सम्मेलन को लेकर बीकानेर के वरिष्ठ नेता अय्यूब ढूढी के नेतृत्व में आज सम्मेलन की संयोजन समिति की बैठक हुई। बैठक में सभी विधानसभाओं के प्रभारी गण और वरिष्ठ नेता सुभाष पुरोहित, सम्मेलन के संयोजक संदीप चहल, भूपेन्द्र गुर्जर, सोहन सिंह राजपुरोहित, उमर दीन खिलजी, राम रख कड़वा, तेजा राम मेघवाल, राजेन्द्र पांडे, सांवरमल जाट, गुरदीप सिंह आदि प्रभारियों ने अपनी अपनी ओर से उन्हें बताये गये कार्य पूरे करने की जानकारी से अवगत कराया।

प्रदेश महासचिव और प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि ग्रीन स्वराज सम्मेलन बीकानेर के रामपुरा बाईपास रोड़ पर रामप्रताप भवन में दिन में एक बजे आरंभ होगा। हालांकि बीकानेर की सभी विधानसभाओं के कार्यकर्ता दस बजे से आना आरंभ कर देंगे। राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के एक दिन पूर्व आने की भी संभावना रहेगी। शेखावत ने बताया कि सम्मेलन को पीपल्स ग्रीन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुधांशु बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सैनी की अध्यक्षता में होने वाले इस सम्मेलन को राष्ट्रीय महासचिव डॉ तन्मय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भंवरलाल नायक, राष्ट्रीय समिति के सदस्य सतीश नागपाल सहित अनेक नेताओं के द्वारा संबोधित किया जायेगा।

सम्मेलन का संचालन अय्यूब ढूढी करेंगे, स्वागत संयोजक संदीप चहल के द्वारा किया जायेगा और धन्यवाद सुभाष पुरोहित के द्वारा ज्ञापित किया जायेगा। प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सैनी सम्मेलन के पूर्व 25 जुलाई को बीकानेर पहुंच रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22