स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस की आक्रोश रैली:सीकर में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट गेट पर चढ़े; कहा-सरकार ईस्ट इंडिया कंपनी का मॉडिफाइड रूप
स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस की आक्रोश रैली:सीकर में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट गेट पर चढ़े; कहा-सरकार ईस्ट इंडिया कंपनी का मॉडिफाइड रूप
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : कांग्रेस पार्टी ने आज सीकर में स्मार्ट मीटर और मास्टर प्लान के विरोध में आक्रोश रैली निकाली। कोर्ट परिसर से शुरू हुई यह रैली कलेक्ट्रेट तक पहुंची, जहां कुछ कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में प्रवेश करने की कोशिश करते हुए गेट पर चढ़ गए। मौके पर तैनात पुलिस टीम ने कार्यकर्ताओं को गेट से नीचे उतारा। इसके बाद कांग्रेस पदाधिकारियों ने कलेक्टर मुकुल शर्मा को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम का ज्ञापन सौंपा।

सीकर विधायक राजेंद्र पारीक ने कहा कि प्रदेश में जो सरकार है उसके आंख,कान और नाक भौतिक रूप से तो सब कुछ है लेकिन क्रियाशील नहीं है। यह गूंगी बहरी सरकार है, स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में, सीकर के मास्टर प्लान को लागू करने के विरोध में आज हम कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन देने के लिए आए। हमें पता है कि इसका क्या हश्र होगा।
पारीक ने कहा कि 2-2 हजार रुपए के बकाया बिल वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं, लेकिन जिनके लाखों रुपए बकाया है उन पर कोई एक्शन नहीं होता। यदि एक्शन होता भी है तो वह भी पॉलिटिकल एजेंडे के रूप में। पारीक ने कहा कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी और देश, प्रदेश की सरकार ईस्ट इंडिया कंपनी का मॉडिफाइड रूप है।
पहले ईस्ट इंडिया कंपनी सूरत में ही आई थी और इस बार भी इसमें गुजरात के ही चार लोग अमित शाह,नरेंद्र मोदी,अंबानी और अडाणी है। ईस्ट इंडिया कंपनी का व्यापार का मामला था और अब इस मॉडिफाइड ईस्ट इंडिया कंपनी का व्यापार और प्रशासन दोनों का मामला है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043225


