[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, सेवादास की ढाणी सैनीनगर में “हरियालो राजस्थान” व “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण एवं नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विधायक विक्रम सिंह जाखल ने पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की और इसे गर्व का क्षण बताया।

विधायक जाखल ने अपने संबोधन में कहा कि श्रावण माह प्रकृति की सुंदरता और हरियाली का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री महोदय ने हरियाली तीज पर प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण हेतु पेड़ लगाने का आह्वान किया है। राजस्थान सरकार का लक्ष्य पांच वर्षों में 50 करोड़ पेड़ लगाने का है, जिसमें इस वर्ष 10 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस अवसर पर नवरंग पंच, ज्ञानजी हलवाई, महेश सैनी, हरिराम सैनी, मदन पंच, सुल्तान,गणपत सैनी, सोनू सैनी नगर, प्रकाश पंच, पुष्पेन्द्र सैनी, महेंद्र खिलेरिया, ओम प्रकाश सैनी सहित विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22