[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बारिश से गिरा मकान, महिला की मौत:सुबह 5 बजे अचानक ढह गया; हादसे में घायल हुए युवक की हालत गंभीर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बारिश से गिरा मकान, महिला की मौत:सुबह 5 बजे अचानक ढह गया; हादसे में घायल हुए युवक की हालत गंभीर

बारिश से गिरा मकान, महिला की मौत:सुबह 5 बजे अचानक ढह गया; हादसे में घायल हुए युवक की हालत गंभीर

गुढ़ागौड़जी : झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी में बुधवार अल सुबह बारिश से एक मकान ढह गया। जिसके मलबे में दबने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं रिश्तेदारी में आया युवक घायल हो गया। घायल युवक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

बुधवार अलसुबह करीब 5 बजे बजावा रावतका मोहल्ले में एक पुराना कच्चा मकान तेज बारिश के चलते ढह गया। हादसे में मलबे के नीचे दबने से महिला अंजू (36) पुत्री बाबूलाल की मौत हो गई, जबकि मोहित (22) पुत्र अमर सिंह गंभीर घायल हो गया।

दोनों मकान के भीतर सो रहे थे। अंजू उस मकान में अपने भांजे के साथ रह रही थी, जबकि मोहित अपने रिश्तेदारों से मिलने आया हुआ था। लगातार हो रही बारिश के कारण मकान की दीवारें कमजोर हो गई थीं और सुबह 5 बजे अचानक ढह गईं।

सुबह 5 बजे मकान ढहा, एक महिला की मौत, युवक घायल।
सुबह 5 बजे मकान ढहा, एक महिला की मौत, युवक घायल।

दोनों को मलबे से निकाल पहुंचाया हॉस्पिटल

आसपास के लोगों को जैसे ही हादसे पता चला, वे तुरंत मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने में जुट गए। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को झुंझुनूं बीडीके अस्पताल रेफर कर दिया गया।

डॉक्टरों ने अंजू को मृत घोषित किया

हॉस्पिटल पहुंचने पर डॉक्टरों ने अंजू को मृत घोषित कर दिया। सिर और छाती में गंभीर चोटें आने के कारण उसकी जान नहीं बच सकी। शव को बीडीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। अंजू अविवाहित थी और कई सालों से अपनी मौसी के घर पर ही रह रही थी।

बारिश से गिरा मकान।
बारिश से गिरा मकान।

मोहित की हालत स्थिर

हादसे में घायल मोहित को प्राथमिक उपचार दिया गया है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। गांव में अंजू की मौत से शोक की लहर दौड़ गई है। परिजन और पड़ोसी महिला अस्पताल में बिलखते नजर आए। मोहल्ले में हर चेहरा गमगीन है।

तेज बारिश बनी हादसे का कारण

गुढ़ागौड़जी क्षेत्र में सुबह से लगातार बारिश हो रही थी। ऐसे में जर्जर और पुराने मकान हादसे को दावत दे रहे थे। मृतका का मकान भी काफी पुराना और कच्चा था, जो तेज बारिश की वजह से गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि ऐसे पुराने मकानों की जांच कर लोगों को अलर्ट किया जाए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet