[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा ने पत्रकारों के पक्ष में प्रदर्शन किया आन्दोलन की दी चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा ने पत्रकारों के पक्ष में प्रदर्शन किया आन्दोलन की दी चेतावनी

राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा ने पत्रकारों के पक्ष में प्रदर्शन किया आन्दोलन की दी चेतावनी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : शहर के केन्द्रीय विद्यालय के पास राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा की जिला संयोजक संतोष चौधरी के नेतृत्व में महिला पदाधिकारियों ने पत्रकारों के पक्ष में प्रदर्शन कर सूचना केन्द्र भवन के अधिग्रहण पर रोक लगाने की मांग उठाई और मांग नहीं मानने पर आन्दोलन करने की चेतावनी दी। महिला मोर्चा की कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष चन्द्रकला चौधरी एवं ब्लॉक उपाध्यक्ष शरबती कस्वां ने पत्रकारों के साथ किए जा रहे अन्याय की भर्त्सना करते पत्रकारों का खुला समर्थन किया।

संगठन में ब्लॉक महासचिव रितू चौधरी व सलाहकार सुमन रायल एवं ब्लॉक सचिव विमला नूनियां ने संयुक्त रूप से बताया कि पत्रकार जनता की आवाज उठाते हैं और आज उन्ही पत्रकारो की आवाज को दबाने के लिए जिस तरह से सूचना केन्द्र का अधिग्रहण किया जा रहा है, यह किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे।

इस मौके पर महिला मोर्चा की तरफ से मुकेश देवी पूनियां, कमला देवी, सुलोचना, मन्जू देवी, मोनिका, सरोज बिजारणियां, मोहिनी देवी, सपना महला, कृष्णा, मधु देवी, गायत्री सहित अनेक महिलाओं ने पत्रकारों का साथ देते हुए सड़कों पर उतरने की चेतावनी दे डाली।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22