[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीश्याम सखी दरबार का आठवां तीज महोत्सव 27 को, चिड़ावा शहर के सबसे बड़े तीज उत्सव तैयारियां शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

श्रीश्याम सखी दरबार का आठवां तीज महोत्सव 27 को, चिड़ावा शहर के सबसे बड़े तीज उत्सव तैयारियां शुरू

श्रीश्याम सखी दरबार का आठवां तीज महोत्सव 27 को, चिड़ावा शहर के सबसे बड़े तीज उत्सव तैयारियां शुरू

चिड़ावा : श्रीश्याम सखी दरबार द्वारा हर साल की तरह इस बार भी तीज महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। श्रीश्याम सखी दरबार की संयोजिका रेखा संदीप हिम्मतरामका ने बताया कि 27 जुलाई को दोपहर तीन बजे से मंड्रेला रोड स्थित बिंवाल गेस्ट हाउस में आठवां तीज महोत्सव मनाया जाएगा। वहीं आयोजन से जुड़ी अन्य तैयारियों के लिए भी अलग-अलग जिम्मेदारियां श्रीश्याम सखियों को दी गई है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में राजस्थानी और भजन थीम पर डांस कार्यक्रम होगा। फनी नोंक-झोंक के अलावा बेस्ट तीज, बेस्ट लहरिया तथा बेस्ट मेहंदी के प्राइज दिए जाएंगे। खास आकर्षण मनिहारी मार्केट होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सभी महिलाएं लहरियां थीम के परिधान में सज-धज कर आएगी। कार्यक्रम में श्रीश्याम सखी दरबार की सदस्य व उनके परिवार की महिला सदस्यों के अलावा कस्बे की अन्य महिलाएं भी शामिल होगी। आयोजन की तैयारियों को लेकर श्रीश्याम सखी दरबार की बैठक हुई। जिसमें कार्यकर्ता सखियों ने मिलकर कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई। इस कार्यक्रम में कस्बे की सभी महिलाएं आमंत्रित की गई है। पिंकी वर्मा के संयोजन में ये कार्यक्रम सखियों के साथ मिलकर किया जा रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22