[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मंदिरों में गूंज रहे भोले के जयकारे, महिलाएं भजन-कीर्तन से कर रही भोले को रिझाने का प्रयास


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मंदिरों में गूंज रहे भोले के जयकारे, महिलाएं भजन-कीर्तन से कर रही भोले को रिझाने का प्रयास

मंदिरों में गूंज रहे भोले के जयकारे, महिलाएं भजन-कीर्तन से कर रही भोले को रिझाने का प्रयास

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

इस्लामपुर : इन दिनों सावन का महीना चल रहा है जिसके चलते कस्बे के मंदिरों में भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। भोले के भक्त अपने-अपने तरीके से भोले को रिझाने का प्रयास कर रहे हैं। बागवाले मोहल्ले में बैंक के सामने स्थित मंदिर पर महिलाएं रोजाना भजन कीर्तन कर रही हैं। महिलाओं ने बताया कि जब से सावन का महीना शुरू हुआ है तब से वो रोजाना 2 घंटे भजन कीर्तन कर भोले को रिझाने का प्रयास कर रही हैं। उनका कहना है कि सावन के पूरे महीने वो रोजाना मंदिर पर भजन कीर्तन करती रहेंगी। इतना ही नहीं भजन कीर्तन के उपरांत महिलाएं रोजाना बारी-बारी से प्रसाद का वितरण भी करती हैं। रविवार को भी महिलाओं की ओर से मंदिर पर भजन कीर्तन किए गए ओर प्रसाद वितरण किया गया जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कस्बे के अन्य मंदिरों में भी दिनभर भोले के जयकारे और अन्य धार्मिक अनुष्ठान होते रहते हैं। इस अवसर पर किरण योगी, शारदा कुमावत, विमला देवी, रामप्यारी, प्रेम, शकुंतला, सावित्री, रेखा व सुशीला सहित कई महिलाएं मौजूद रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22