[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर के जवान को दौड़ते समय आया हार्ट अटैक, मौत:शहीद का दर्जा देने की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन; 6 घंटे तक जाम रहा हाईवे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर के जवान को दौड़ते समय आया हार्ट अटैक, मौत:शहीद का दर्जा देने की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन; 6 घंटे तक जाम रहा हाईवे

सीकर के जवान को दौड़ते समय आया हार्ट अटैक, मौत:शहीद का दर्जा देने की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन; 6 घंटे तक जाम रहा हाईवे

सीकर : सीकर के रहने वाले बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन (BRO) के जवान रामचंद्र सैनी (42) का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उत्तराखंड के बुंदेला में BRO की जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स 66 यूनिट में तैनात रामचंद्र सैनी को शनिवार सुबह दौड़ते समय हार्ट अटैक आया और वे सड़क पर गिर पड़े। साथी जवानों ने उनको संभाला और तुरंत कैंप ले गए, जहां से उनको अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार सुबह 9 बजे जवान की पार्थिव देह को पाटन थाने लाया गया।

परिजनों और ग्रामीणों ने शहीद का दर्जा देने, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने और मौत के कारण की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और धरने पर बैठ गए। शाम करीब 4 बजे मांगों पर सहमति के बाद धरना खत्म हो गया। अब पाटन थाने से जवान की पार्थिव देह को पुलिस की गाड़ी से तिरंगा यात्रा निकालते हुए 2 किलोमीटर दूर पैतृक गांव धांधेला, पाटन (सीकर) ले जाया जाएगा। जहां सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार किया जाएगा।

थाने के सामने और स्टेट हाईवे पर 2 जगह लगाया जाम

प्रदर्शनकारियों ने रविवार सुबह करीब 10 बजे पाटन थाने के सामने सड़क के अलावा स्टेट हाईवे पर भी नवोदय स्कूल के पास और राजपुरा में जाम लगा दिया। इसके चलते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर पाटन तहसीलदार सुभाष चंद्र, नायब तहसीलदार भौम सिंह और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विनोद भूदोली मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग मांगों पर अड़े रहे। सुरक्षा की दृष्टि से तीनों जगहों पर पुलिस जाब्ता तैनात रहा।

शाम करीब 4 बजे नवोदय स्कूल के पास सड़क पर बैठे लोगों से पाटन तहसीलदार सुभाष चंद्र ने बात की और राजकीय सम्मान से अंत्येष्टि का आश्वासन दिया। इसके अलावा अन्य मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। इस पर ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन खत्म कर दिया।

जवान की मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

जवान रामचंद्र सैनी के निधन की जानकारी मिलने के बाद से माता बनारसी देवी और पत्नी गुलाबी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। रामचंद्र सैनी के 2 बेटियों खुशबू, मीनू और बेटा रौनक है। रामचंद्र सैनी वर्ष 2010 में सेना में भर्ती हुए थे।

प्रदर्शन से जुड़ी PHOTOS…

प्रदर्शनकारी पाटन थाने के सामने धरने पर बैठ गए। जवान को शहीद का दर्जा देने, सैन्य सम्मान से अंत्येष्टि और मौत के कारण की जांच की मांग पर अड़ गए।
प्रदर्शनकारी पाटन थाने के सामने धरने पर बैठ गए। जवान को शहीद का दर्जा देने, सैन्य सम्मान से अंत्येष्टि और मौत के कारण की जांच की मांग पर अड़ गए।
बंद पड़ा पाटन का मुख्य बाजार। विरोध में व्यापारियों ने भी अपनी दुकानें बंद कर रखी।
बंद पड़ा पाटन का मुख्य बाजार। विरोध में व्यापारियों ने भी अपनी दुकानें बंद कर रखी।
प्रदर्शनकारियों ने पाटन में नवोदय स्कूल के पास बाइपास रोड पर जाम लगा दिया।
प्रदर्शनकारियों ने पाटन में नवोदय स्कूल के पास बाइपास रोड पर जाम लगा दिया।
स्टेट हाईवे पर नवोदय स्कूल के पास जाम लगने के कारण वाहनों की कतारें लग गई।
स्टेट हाईवे पर नवोदय स्कूल के पास जाम लगने के कारण वाहनों की कतारें लग गई।
जवान रामचंद्र सैनी के पैतृक गांव धांधेला में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जवान रामचंद्र सैनी के पैतृक गांव धांधेला में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22