[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

न्यायिक कर्मचारी रहे हड़ताल पर:सरदारशहर में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, अदालतों में नहीं हो सका कामकाज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

न्यायिक कर्मचारी रहे हड़ताल पर:सरदारशहर में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, अदालतों में नहीं हो सका कामकाज

न्यायिक कर्मचारी रहे हड़ताल पर:सरदारशहर में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, अदालतों में नहीं हो सका कामकाज

सरदारशहर : राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के सदस्य शनिवार को सामूहिक अवकाश पर चले गए। सरदारशहर के न्यायालय परिसर में कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। न्यायिक कर्मचारी संघ के तहसील प्रभारी विक्रम भाटी ने कहा कि न्यायालय ने 2023 में सरकार को प्रस्ताव भेजा था। दो साल बीत जाने के बाद भी सरकार ने उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की। कर्मचारियों ने एसडीएम डॉ. दिव्या चौधरी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें नहीं मानी जाएंगी, सामूहिक अवकाश जारी रहेगा। एडवोकेट दिलीप सिंह पवार ने बताया कि हड़ताल से न्याय के लिए आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने सरकार से न्यायिक कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की। धरने में मीडिया प्रभारी अमित लाटा, रामनिवास बालाण, श्रवण सैनी, रवि शंकर रंगा, कृष्ण कुमार सिहाग समेत कई कर्मचारी और अधिवक्ता मौजूद रहे।

Related Articles