[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

न्यायिक कर्मचारियों की हड़ताल से कोर्ट का कामकाज ठप:कर्मचारी कर रहे कैडर पुनर्गठन की मांग, कई मामलों की सुनवाई टली

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

न्यायिक कर्मचारियों की हड़ताल से कोर्ट का कामकाज ठप:कर्मचारी कर रहे कैडर पुनर्गठन की मांग, कई मामलों की सुनवाई टली

न्यायिक कर्मचारियों की हड़ताल से कोर्ट का कामकाज ठप:कर्मचारी कर रहे कैडर पुनर्गठन की मांग, कई मामलों की सुनवाई टली

लक्ष्मणगढ़ : न्यायिक कर्मचारियों ने शनिवार को कैडर पुनर्गठन की मांग को लेकर उपखंड की अदालतों में कामकाज रोक दिया। कर्मचारियों ने कोर्ट परिसर में नारेबाजी की और धरने पर बैठ गए। राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के तहसील संयोजक रणवीर भास्कर ने बताया कि यह आंदोलन राजस्थान न्यायिक कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर किया जा रहा है। सरकार ने कैडर पुनर्गठन का आश्वासन दिया था। हड़ताल के कारण तीनों अदालतों में न्यायिक कार्य प्रभावित हुआ। जमानत और दस्तावेज सत्यापन जैसे काम नहीं हो सके। वकीलों और वादकारियों को बिना काम के लौटना पड़ा। कर्मचारियों का कहना है कि वे कई बार ज्ञापन और प्रस्ताव भेज चुके हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। विरोध प्रदर्शन में रणवीर भास्कर, जयप्रकाश कुल्हरी, संजय शर्मा समेत सभी न्यायिक कर्मचारी शामिल रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker