[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार:3.5 लाख के जेवर और नकदी भी ले गया था, नाबालिग को भी किया बरामद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार:3.5 लाख के जेवर और नकदी भी ले गया था, नाबालिग को भी किया बरामद

नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार:3.5 लाख के जेवर और नकदी भी ले गया था, नाबालिग को भी किया बरामद

रतनगढ़ : चूरू जिले में रतनगढ़ पुलिस ने नाबालिग से रेप के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी तारानगर का रहने वाला है। रतनगढ़ थानाधिकारी दिलीप सिंह शेखावत के अनुसार, एक जुलाई की सुबह की घटना है। पीड़िता के पिता ने दो जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी दो नाबालिग बेटियां घर पर थीं। एक बेटी पड़ोस में छाछ लेने गई थी। इसी दौरान तारानगर और खंडवा गांव के दो युवक उनकी 16 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर ले गए।

पीड़िता अपने साथ घर में रखे एक लाख 60 हजार रुपए नकद, 45 हजार रुपए के चांदी के गहने और डेढ़ लाख रुपए के सोने के आभूषण भी ले गई। पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। तारानगर के युवक को रेप और अपहरण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62