[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रोजड़ा में गारंटीशुदा सड़क को पुनर्निर्माण के नाम पर खोद कर भूले जिमेदार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रोजड़ा में गारंटीशुदा सड़क को पुनर्निर्माण के नाम पर खोद कर भूले जिमेदार

रोजड़ा में गारंटीशुदा सड़क को पुनर्निर्माण के नाम पर खोद कर भूले जिमेदार

खेतड़ी : रोजड़ा गांव में 50 फीट के लगभग गारंटीशुदा सड़क को टूटने पर पुनर्निर्माण के नाम पर ठेकेदार ने एक माह पूर्व खोदकर छोड़ दिया। इस सीमेंटेड सड़क को खोदने के पश्चात सीमेंटेड ब्लॉक निकले उनको भी नहीं हटाया गया। वह ज्यों की त्यो पड़े हैं। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। इस सड़क को ठीक करने के लिए पंचायत समिति प्रधान मनीषा गुर्जर ,सरपंच मांदरी किताब देवी, दुलीचंद रोजड़ा ने रोष जाहिर करते हुए कहा कि इस सड़क की एक माह पूर्व खुदाई कर दी गई थी और सीमेंट के टुकड़ों को वैसे ही छोड़ दिया गया। जिससे आने जाने वाला लोगों को तो परेशानी हो रही है उसके साथ भी ही रोजाना दुर्घटनाएं हो रही है। सार्वजनिक निर्माण विभाग इस सड़क का पुनर्निर्माण शीघ्र करवायें अन्यथा ग्रामीण इसके लिए आंदोलन करेंगे।

इनका कहना है –

यह गारंटीशुदा सड़क है। इसका कुछ हिस्सा टूट गया था। इसलिए पुन: निर्माण के लिए ठेकेदार को निर्देशित किया गया था। ठेकेदार ने इसको खुदवा तो दिया। इसके लिए पुनर्निर्माण के लिए उसको पुन: पाबंद किया जा रहा है।-प्रणव कुमार, सहायक अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग खेतड़ी

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad