[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ अध्यक्ष बने वसुंधरा राजे समर्थक रहे अमीन-पठान:विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी छोड़ी थी, कांग्रेस ने छह प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ अध्यक्ष बने वसुंधरा राजे समर्थक रहे अमीन-पठान:विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी छोड़ी थी, कांग्रेस ने छह प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए

कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ अध्यक्ष बने वसुंधरा राजे समर्थक रहे अमीन-पठान:विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी छोड़ी थी, कांग्रेस ने छह प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए

जयपुर : कांग्रेस ने छह प्रकोष्ठों के प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। पहले बीजेपी में रह चुके और वसुंधरा राजे के समर्थक रहे अमीन पठान को कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अमीन पठान नवंबर 2023 में विधानसभा चुनावों के वक्त बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। बाद में कांग्रेस ने उन्हें महासचिव और अब खेलकूद प्रकोष्ठ अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है।

कांग्रेस ने मुकुल गोयल को उद्योग और व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। भरत मेघवाल को कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष, सीकर नगर परिषद सभापति रहे जीवन खान को स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। सुशील पारीक को पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ का प्रदेशाध्यक्ष और भंवरलाल विश्नोई को समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है। संदीप यादव को सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष और योगिता शर्मा को अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है।

अमीन पठान आरसीए के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। (फाइल फोटो)
अमीन पठान आरसीए के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। (फाइल फोटो)

ललित मोदी के साथ आरसीए उपाध्यक्ष रह चुके अमीन पठान, हज कमेटी के अध्यक्ष रह चुके

कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष बनाए गए अमीन पठान विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए थे। वसुंधरा राजे के पहले कार्यकाल में जब ललित मोदी राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) के अध्यक्ष थे, उन दिनों अमीन पठान आरसीए के उपाध्यक्ष थे। पठान ने बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा में भी वरिष्ठ पदों पर काम किया है।

बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी में पदाधिकारी रह चुके हैं। वसुंधरा राजे के दूसरे कार्यकाल में अमीन पठान को राज्य हज कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया था। 2023 के विधानसभा चुनावों के दौरान उन्होंने भरतपुर जिले की कामां सीट से बीजेपी टिकट की दावेदारी की थी। बीजेपी ने अमीन पठान को टिकट नहीं दिया तो चुनाव से ठीक पहले बीजेपी छोड़ दी।

विधानसभा चुनावों के वक्त बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। (फाइल फोटो)
विधानसभा चुनावों के वक्त बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। (फाइल फोटो)

कांग्रेस में शामिल होने के बाद जेल गए, प्रशासन ने क्रिकेट एकेडमी तोड़ी

अमीन पठान के कांग्रेस में शामिल होने के बाद उनके खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर चर्चा में रहे। पिछले साल मार्च 2024 को उन्हें सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट, राजकार्य में बाधा के पुराने मुकदमे में ​गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। इसके साथ ही उनकी क्रिकेट एकेडमी को प्रशासन ने वन विभाग की जमीन पर बताते हुए तोड़ दिया था। उस वक्त अमीन पठान के खिलाफ हुई कार्रवाई पर कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए राजनीतिक दुर्भावना से की गई कार्रवाई बताया था।

सीएम के निर्वाचन क्षेत्र सांगानेर में कांग्रेस ने दो ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए

सीएम भजनलाल शमा के निर्वाचन क्षेत्र सांगानेर में कांग्रेस ने दो ब्लॉक अध्यक्ष बनाए हैं। सांगानेर और मानसरोवर ब्लॉक अध्यक्ष बनाए गए हैं। दिनेश व्यास को सांगानेर और रामसिंह चौधरी को मानसरोवर ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही परबतसर के मीठड़ी ब्लॉक में लक्ष्मणराम गुर्जर और राजाखेड़ा ब्लॉक में राजेंद्र सिंह को अध्यक्ष बनाया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet