[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पत्रकार संघ खेतड़ी ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, सूचना केंद्र भवन को यथावत रखने की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पत्रकार संघ खेतड़ी ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, सूचना केंद्र भवन को यथावत रखने की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी

पत्रकार संघ खेतड़ी ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, सूचना केंद्र भवन को यथावत रखने की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी

खेतड़ी : झुंझुनूं जिला मुख्यालय स्थित पीआरओ कार्यालय परिसर में संचालित पत्रकार भवन के अधिग्रहण के प्रयासों के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में पत्रकार संघ खेतड़ी ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी (एसडीएम) के माध्यम से सौंपा।

ज्ञापन में पत्रकारों ने स्पष्ट रूप से मांग की कि वर्षों से पत्रकारों की गतिविधियों का केंद्र रहा सूचना केंद्र स्थित भवन यथावत रखा जाए। पत्रकारों ने कहा कि इस भवन से न केवल पत्रकारों की कार्यप्रणाली जुड़ी हुई है, बल्कि आमजन से जुड़े संवाद, पुस्तकालय, वाचनालय और सूचना सेवाएं भी इसी केंद्र से संचालित होती हैं।

पत्रकार संघ ने चेतावनी दी कि यदि इस भवन के अधिग्रहण का प्रयास किया गया या पत्रकारों के हितों पर कुठाराघात हुआ, तो वे वृहद स्तर पर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। पत्रकारों का कहना है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की स्वतंत्रता और कार्यक्षमता को प्रभावित करना जनहित के विरुद्ध है और सरकार को इस पर शीघ्र निर्णय लेकर पत्रकार भवन को सुरक्षित रखना चाहिए।

इस दौरान पत्रकार गोपाल शर्मा, नरेंद्र स्वामी, आजाद अहमद खान, हरीश पंवार, राकेश वर्मा, विजेंद्र शर्मा, मंजीत तंवर, किशोर सैनी, दिनेश सोनगरा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin