[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजकीय लोहिया महाविद्यालय के पास खुला पड़ा चैंबर बरसात के मौसम में दे रहा ‌ हादसे को ‌‌ न्योता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजकीय लोहिया महाविद्यालय के पास खुला पड़ा चैंबर बरसात के मौसम में दे रहा ‌ हादसे को ‌‌ न्योता

राजकीय लोहिया महाविद्यालय के पास खुला पड़ा चैंबर बरसात के मौसम में दे रहा ‌ हादसे को ‌‌ न्योता

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर राजकीय लोहिया महाविद्यालय के पास खुला पड़ा है चैंबर विभाग नदारत ,साथ ही टूटी पड़ी है पेयजल की मुख्य लाइन जिला मुख्यालय की सबसे बड़ी कॉलेज के बगल में दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है खुला पड़ा चैंबर विभाग नदारद , शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच के संयोजक राजेश चौधरी ने बताया कि गत दिनों भारी बारिश होने के कारण लोहिया महाविद्यालय और आसपास के क्षेत्र में जल भराव की समस्या हो गई थी इसके बाद प्रशासन के दावे खोखले हो गए कि उन्होंने पुख्ता इंतजाम किए हैं इसकी पोल और भी ज्यादा तब खुली जब कॉलेज के नजदीक वाली गली के अंदर कई वर्षों से बंद पड़ा नाला जाम मिला जबकि प्रशासन दावा करता है कि उसने शहर के सभी मुख्य नाले एवं गलियों की नालियां भी पूर्णतः सफाई करवाई है।

झारिया होटल के मालिक इलियास खान ने बताया ‌ कि नाला खोलने के बाद न तो अभी तक इसकी सफाई हुई है और नहीं वापस इसको बंद किया गया है यह आम रास्ता है जो अवरुद्ध हो चुका है।‌ इस मार्केट में दुकानदारों को वह आम जन को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ने ‌ वहां पर कई लोगों ने कहा कि यह खुला पड़ा चैंबर दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहा है इसमें कोई व्यक्ति या शहर में निराश्रित घूम रहे पशु भी गिर सकते हैं ‌ हम प्रशासन से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द विभाग संज्ञान लेते हुए राहत दे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin