[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में सूचना केंद्र भवन अधिग्रहण के खिलाफ गुढ़ागौड़जी प्रेस क्लब ने तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में सूचना केंद्र भवन अधिग्रहण के खिलाफ गुढ़ागौड़जी प्रेस क्लब ने तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

झुंझुनूं में सूचना केंद्र भवन अधिग्रहण के खिलाफ गुढ़ागौड़जी प्रेस क्लब ने तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : जेपी महरानियां

गुढ़ागौड़जी : सूचना केंद्र भवन की पुरानी बिल्डिंग को जिला कलेक्टर झुंझुनूं द्वारा एसीबी न्यायालय के लिए अधिकृत करने के निर्णय के खिलाफ गुढ़ागौड़जी प्रेस क्लब ने तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में लिखा कि पत्रकारों द्वारा उठाई जा रही आवाज पूरी तरह उचित और न्याय संगत है। प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और उसके अस्तित्व, गरिमा और सुविधाओं से छेड़छाड़ किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जा सकती। यह अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि पूर्व में मिले स्पष्ट आश्वासनों के बावजूद पुनः पीआरओ कार्यालय की बिल्डिंग को एसीबी न्यायालय हेतु आवंटित करने के लिए प्रक्रिया प्रशासनिक अधिकारियों ने शुरू की है। इससे न केवल पत्रकारों की सुविधा प्रभावित होगी बल्कि वॉचनाल एवं पुस्तकालय जैसी हम संस्थाएं भी समाप्त हो जाएंगी। प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री से सूचना केंद्र परिसर की मूल संरचना और उद्देश्य से छेड़छाड़ को तत्काल रोकने की मांग की है। एसीबी न्यायालय के लिए अन्य वैकल्पिक सरकारी भवन की पहचान की जाए तथा उसे अन्यत्र स्थापित किया जाए। दोषी अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच हो और जवाब देही तय की जाए। प्रेस क्लब ने चेतावनी देते हुए लिखा कि पत्रकारों की मांगों को नजरअंदाज किया गया तो सरकार एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin