[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में भाजपा ने बचाया अपना बोर्ड:बैठक में नहीं पहुंचा एक भी सदस्य, अविश्वास प्रस्ताव गिरा; दावा-कांग्रेस की बाड़ाबंदी से भी गायब हुए दो पार्षद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूराजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में भाजपा ने बचाया अपना बोर्ड:बैठक में नहीं पहुंचा एक भी सदस्य, अविश्वास प्रस्ताव गिरा; दावा-कांग्रेस की बाड़ाबंदी से भी गायब हुए दो पार्षद

सरदारशहर में भाजपा ने बचाया अपना बोर्ड:बैठक में नहीं पहुंचा एक भी सदस्य, अविश्वास प्रस्ताव गिरा; दावा-कांग्रेस की बाड़ाबंदी से भी गायब हुए दो पार्षद

सरदारशहर : सरदारशहर नगरपरिषद के सभापति राजकरन चौधरी के खिलाफ पेश हुए अविश्वास प्रस्ताव पर सोमवार को एक भी सदस्य बैठक में नहीं पहुंचा। जिस कारण वोटिंग नहीं हो सकी। कोरम पूरा नहीं होने से अविश्वास प्रस्ताव गिर गया। इससे पहले 27 जून को भी अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक बुलाई गई थी। बैठक से पहले निर्वाचन अधिकारी एडीएम मंगलाराम की तबीयत खराब हो गई थी। बीपी लो होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। जिस कारण बैठक को स्थगित करना पड़ा था। घटना क्रम के बाद कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन पर जमकर निशाना साधा था। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा था कि सरकार के दबाव में निर्वाचन अधिकारी अनुपस्थित रहे।

12 बजे तक एक भी सदस्य नहीं पहुंचा बैठक में

सरदारशहर एसडीएम डॉ. दिव्या चौधरी ने बताया-14 जुलाई यानी आज नगर परिषद के सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक आयोजित की जानी थी। चूरू कलेक्टर ने मुझे पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया था। नगर परिषद सभागार में 10 बजे प्रशासन पहुंच गया। वोटिंग के लिए सुबह 11 बजे का समय निर्धारित किया गया था।

नियमों के अनुसार बैठक के निर्धारित समय के एक घंटे के भीतर अगर कोरम की पूर्ति नहीं होती है तो अविश्वास प्रस्ताव के लिए बैठक आहूत नहीं की जाती है। 11 बजे से 12 बजे तक हमने इंतजार किया। 12 बजे तक कुल सदस्यों के 3/4 सदस्यों को मौजूद होना था। 12 बजे तक कोई भी सदस्य यहां नहीं पहुंचा। 2017 के नियमों के अनुसार अब अविश्वास प्रस्ताव खो गया है।

खुली जीप में बैठकर मंच तक पहुंचे राजेंद्र राठौड़
खुली जीप में बैठकर मंच तक पहुंचे राजेंद्र राठौड़

कांग्रेस की बाड़ाबंदी से भी गायब हुए दो पार्षद

काका कॉलोनी वार्ड के पार्षद हंसराज सिद्ध ने बताया-सभापति राजकरन चौधरी के पक्ष की कमान पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने संभाल रखी थी। अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक से पहले चार भाजपा के बागी वार्ड पार्षदों की वापसी करवाई। कांग्रेस की बाड़ा बंदी जयपुर के होटलों में चल रही थी। बाड़ाबंदी से भी दो कांग्रेस पार्षद गायब हो गए।

विकास कार्यों से विपक्ष को हुई दिक्कत-राजेंद्र राठौड़

राजेंद्र सिंह राठौड़ ने गांधी चौक पर सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जो लोग कल तक भारतीय जनता पार्टी को मां कहा करते थे, जिनको कई बार पार्टी ने चुनाव लड़ने का मौका दिया। आज वो ही लोग पार्टी की पीठ में छुरा घोंपने की कोशिश कर रहे है। सच्चाई के साथ काम करने वाले नेताओं को गिराने वाले खुद असफल होते है। अब इस सरदारशहर को विकास का सरदार बनाएंगे। यहां के सभापति जनता की भावनाओं के अनुसार काम कर रहे है। यहां के विकास कार्यों से विपक्ष के लोगों को दिक्कत हो गई थी, इसलिए हटाने का प्रयास किया।

वहीं, चूरू विधायक हरलाल सारण ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने केवल विकास कार्यों को रोकने का काम किया है। उनके सपने अधूरे रहे है। सभापति राजकरन चौधरी ने कहा कि आज विकास कार्यों की जीत हुई है। मुझे हटाने वाले को सपने अधूरे रहे। इस मौके पर वासू चावला, जिला अध्यक्ष बंसत शर्मा, डेयरी चेयरमेन लालचंद मूंड, मधुसुदन सिंह राजपुरोहित, पार्षद हंसराज सिद्ध, पूर्व प्रधान सत्यनारायण सारण, राजेंद्र सिंह छाजूसर, सुरेश वर्मा, मुरलीधर सैनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं ने संबोधित किया।

कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

57 में से 43 वोट की थी आवश्यकता

बता दें कि नगर परिषद में कुल 57 सदस्य हैं। इनमें 55 निर्वाचित पार्षद और 2 पदेन सदस्य (सांसद व विधायक) शामिल हैं। 30 मई को कांग्रेस और भाजपा के 44 पार्षदों ने कलेक्टर को प्रस्ताव सौंपा था। प्रस्ताव को पास करवाने के लिए तीन-चौथाई यानी कम से कम 43 मत की आवश्यक थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22