[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व सांसद संतोष अहलावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

पूर्व सांसद संतोष अहलावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता

पूर्व सांसद संतोष अहलावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता

सूरजगढ़ : झुंझुनूं संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से सांसद रह चुकी संतोष अहलावत का जिले के सूरजगढ़ कस्बे में स्थित उनके आवास पर रविवार को उनका जन्मदिन मनाया गया। पूर्व सांसद तथा वर्तमान भाजपा प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए उनके परिजनों, रिश्तेदारों, समर्थकों, भाजपा पार्टी पदाधिकारियों तथा जिले के कई राजकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उन्हें गुलदस्ते भेंट कर तथा मुंह मीठा कराकर जन्मदिन की बधाई दी गई।

इस अवसर पर उदयपुरवाटी के पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष तथा चिङावा नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन सुभाष शर्मा, चिङावा भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, चिङावा भाजपा नगर अध्यक्ष नरेन्द्र गिरधर, जिले के प्रमुख सामाजिक चिंतक एवं अन्वेषी लेखक महेश शर्मा “आजाद”, राजस्थान यूथ आइकॉन पूजा शर्मा, चिङावा नगरपालिका पार्षद अंकित भगेरिया, पार्षद प्रतिनिधि अनुज भगेरिया, सिंघाना पंचायत समिति सदस्य वर्षा सोमरा, फेसबुक एक्टिविस्ट आशु स्वामी, कर्मवीर गोस्वामी, प्रदीप मान, सुनील भङिया, कवि अनिल शर्मा “अनमोल”, आदि प्रमुख गण मौजूद थे। इस अवसर पर सभी आगंतुकों के लिए प्रीतिभोज की भी व्यवस्था थी।

विदित हो कि संतोष अहलावत झुंझुनूं जिला परिषद की सदस्य, बुहाना पंचायत समिति की प्रधान तथा सूरजगढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक भी रह चुकी हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22