शिवालयों में दिनभर नजर आई शिव भक्तों की भीड़, कांवड़ियों ने गंगाजल से किया जलाभिषेक
शिवालयों में दिनभर नजर आई शिव भक्तों की भीड़, कांवड़ियों ने गंगाजल से किया जलाभिषेक
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर : इन दिनों सावन का महीना चल रहा है जिसके चलते शिवालय में भक्तों की भीड़ नजर आ रही है। सावन के पहले सोमवार को सुबह जल्द ही शिवालय में भोले के भक्त पहुंच गए। शिवभक्तों ने शिवालयों में दूध, आक, गन्ना, व बिल्व पत्रों से भोले का अभिषेक किया। धोड़ी स्थित शिवालय में सुबह महिलाओं की भीड़ नजर आई। शिवालयों में दिनभर भोले के जयकारे गूंजते रहते हैं ओर धार्मिक अनुष्ठान होते रहे। कांवड़ियों का जत्था रविवार रात को कस्बे में पहुंचा और सोमवार सुबह धोड़ी स्थित शिवालय पहुंचकर भोले का जलाभिषेक किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1974280


