[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी में स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:विधायक काला के नेतृत्व में सहायक अभियंता कार्यालय का घेराव, कहा- गरीबों के साथ अन्याय


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी में स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:विधायक काला के नेतृत्व में सहायक अभियंता कार्यालय का घेराव, कहा- गरीबों के साथ अन्याय

पिलानी में स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:विधायक काला के नेतृत्व में सहायक अभियंता कार्यालय का घेराव, कहा- गरीबों के साथ अन्याय

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन

पिलानी : विद्युत विभाग की स्मार्ट मीटर योजना के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विधायक पितराम सिंह काला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सहायक अभियंता कार्यालय का घेराव किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर स्मार्ट मीटर लगाने की योजना रद्द करने की मांग की।

विधायक काला ने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जनता को बेवजह परेशान किया जा रहा है। उन्होंने राज्य के ऊर्जा विभाग पर गरीबों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। काला ने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने की घोषणा भी की और जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का कड़ा विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने स्मार्ट मीटर योजना को पूरी तरह से रद्द करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने यह योजना वापस नहीं ली तो बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह राज्य सरकार की होगी।

ये रहे शामिल

प्रदर्शन में पूर्व प्रधान निहाल सिंह रणवा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद काजला, विपिन नूनिया, अनिल जांगिड़, वीरेंद्र पूनिया, संजय सैनी, बाबूलाल सैनी, हवा सिंह, रोहिताश्व लांबा, दुलीचंद, अशोक सैनी, रणवीर सिंह पूनिया, महावीर सिंह, राजेश काजला, अनिल कटेवा, सत्यवीर सिंह, महेंद्र सिलाइच, पालाराम, राजेश कटेवा, प्रेम प्रकाश मोयल, रणधीर सिंह गोठवाल, संत कुमार चावला, हैप्पी शेखावत, विनोद कुमार शर्मा, पवन स्वामी, हवासिंह यादव, शीशराम, देवकरण महला, सुखवीर सांगवान, जगवीर श्योराण समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22