[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में जमीनी विवाद में बुजुर्ग की मौत:हार्ट की बीमारी से पीड़ित था, भाई- भतीजे ने लाठी- डंडों से पीटा था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में जमीनी विवाद में बुजुर्ग की मौत:हार्ट की बीमारी से पीड़ित था, भाई- भतीजे ने लाठी- डंडों से पीटा था

सीकर में जमीनी विवाद में बुजुर्ग की मौत:हार्ट की बीमारी से पीड़ित था, भाई- भतीजे ने लाठी- डंडों से पीटा था

सीकर : सीकर के खंडेला इलाके में जमीनी विवाद के चलते हुई मारपीट में बुजुर्ग की मौत हो गई। भाई और भतीजे ने ही बुजुर्ग के साथ मारपीट की। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल शव को खंडेला हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खंडेला थानाधिकारी इंद्रप्रकाश यादव के अनुसार- इस संबंध में बहूजी की ढाणी निवासी अंजू देवी ने मुकदमा दर्ज करवाया है कि वे लोग अपने घर पर मौजूद थे। दोपहर में करीब 1 बजे बजे जितेंद्र कुमार पुत्र रामेश्वर, उसके पिता रामेश्वर अपने हाथ में लाठी और डंडे लेकर आए। उन्होंने अंजू देवी के जेठ हरफूल चौधरी(55) के साथ मारपीट कर दी। इससे हरफूल बेहोश होकर गिर गए। परिवार के लोग जब बचाव करने आए तो उन्हें भी चोट आई। इसके बाद परिजन हरफूल चौधरी को अस्पताल लेकर पहुंचे, तो वहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।

थानाधिकारी ने बताया हरफूल चौधरी और रामेश्वर सगे भाई हैं। इनमें जमीनी विवाद विवाद था। हरफूल हार्ट की बीमारी से पीड़ित था। इसी दौरान आज मारपीट के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल मामले में आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin