[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी के थार शूटिंग स्पोर्ट्स एकेडमी में गोल्ड और ब्रोंज मेडल विजेता निशानेबाजों का भव्य स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी के थार शूटिंग स्पोर्ट्स एकेडमी में गोल्ड और ब्रोंज मेडल विजेता निशानेबाजों का भव्य स्वागत

देहरादून में आयोजित इंडिया ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में दिखाया पिलानी का दबदबा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन

पिलानी : देहरादून में हाल ही में संपन्न हुई 0135 इंडिया ओपन शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन कर लौटे पिलानी के प्रतिभावान निशानेबाजों और उनके कोच का पिलानी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। यह सम्मान समारोह थार शूटिंग स्पोर्ट्स एकेडमी, पिलानी परिसर में आयोजित हुआ, जहां मुख्य अतिथि डॉ. संदीप डूडी और विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रीति मान ने खिलाड़ियों और कोच धर्मेंद्र डूडी का सम्मान किया।

इस प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए पिलानी के शूटरों ने एक गोल्ड और दो ब्रोंज मेडल जीतकर क्षेत्र और प्रदेश का मान बढ़ाया। पिस्टल महिला वर्ग में सुमन शर्मा ने गोल्ड, पिस्टल जूनियर वर्ग में हर्षिल शर्मा और पिस्टल दिव्यांग वर्ग में जॉनी शर्मा ने ब्रोंज मेडल अपने नाम किए।

इसके अलावा साहिल ताखर, गौतम वर्मा, नवीन पूनिया, अवंतिका आर्य, प्रसिद्ध श्योराण और हर्ष श्योराण जैसे निशानेबाज मामूली अंतर से पदक से चूके लेकिन उनका नेशनल टीम के लिए चयन हुआ, जो आगामी प्रतियोगिताओं के लिए बड़ी उपलब्धि है।

मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप डूडी ने इस मौके पर कहा, “प्रतियोगिता के समय मन का शांत रहना और फोकस बनाए रखना ही सफलता की कुंजी है।” उन्होंने खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पूर्व आर्मी कोच नरेंद्र डूडी, बैंक मैनेजर सुधीर शर्मा, पंडित राजकुमार, प्रियंका शर्मा सहित कई युवा खिलाड़ी और खेलप्रेमी मौजूद रहे।

थार शूटिंग स्पोर्ट्स एकेडमी का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारकर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंचाना है। “ओलंपियन की खोज” सिर्फ नारा नहीं, बल्कि एक मजबूत संकल्प है जिसे यह एकेडमी साकार कर रही है। सभी खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और कोच को दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin