[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नेत्र चिकित्सा शिविर में 237 रोगी लाभान्वित, 65 का ऑपरेशन के लिए चयन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नेत्र चिकित्सा शिविर में 237 रोगी लाभान्वित, 65 का ऑपरेशन के लिए चयन

नेत्र ज्योति प्रदान करना है पुण्य का कार्य : सुरेंद्र फूलवाला

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : शारदा क्रोपकेम लिमिटेड बंबई के आर्थिक सौजन्य से सामाजिक विकास हेरिटेज एण्ड वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन फाउण्डेशन द्वारा जिला अन्धता निवारण समिति झुंझुनूं के आर्थिक सहयोग, डाॅ विमलेश आई केयर मेडिको सोसासटी तथा अलायन्स क्लब नवलगढ़ लार्ड कृष्णा द्वारा 219 वां निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर कस्बे की छावसरिया धर्मशाला में लगाया गया। शिविर में 237 रोगी लाभान्वित हुए। 65 रोगियों का ऑपरेशन के लिए चयन किया गया, जिनका ऑपरेशन जांगिड अस्पताल मे डाॅ अविनाश पुरोहित की टीम द्वारा किये जायंेगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवलगढ सैनी समाज के अध्यक्ष व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुरेन्द्र सैनी ने लाभार्थियों की संख्या देखकर प्रसन्नता जताई। उन्होंने बताया कि डाॅ दयाशंकर जांगिड व उनकी टीम साधुवाद की पात्र है। यह कार्य अद्धितीय, अनुकरणीय है। अलायंस क्लब द्वारा नेत्र चिकित्सा के शिविर वरदान सि़द्ध हो रहे है।

शेखावाटी क्षेत्र मे सभी को ज्ञात है कि क्लब द्वारा 12 तारीख को आंखों का शिविर लगता है जिसमें दूर दूर से रोगी आते है। नेत्र ज्योति प्रदान करना एक पुण्य का कार्य है। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी कैलाश चोटिया ने की। उन्होंने कहा कि क्लब द्वारा आंखो के शिविर के लिए डाॅ दयाशंकर जांगिड, क्लब के सदस्य, भामाशाह तथा चिकित्सक सभी साधुवाद के पात्र है। यह नेक कार्य ईश्वर की कृपा से निरंतर संपन्न हो रहा है। विशिष्ट अतिथि नगरपालिका के पूर्व इंजीनियर सेवानिवृत रंजीत गोदारा ने भी शिविर की प्रशंसा की। शिविर संयोजक डाॅ दयाशंकर जांगिड ने बताया कि शिविर में पिछले शिविर के 45 लोगों को जांच कर सफेद चश्में दिये। सभी को आंखों की रोशनी प्राप्त हो गई है। शिविर में रोगियों को खाना, नाश्ता, दवा, चश्में निःशुल्क प्रदान किए जाते है।

शिविर में पूर्व अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष व शिविर संयोजक डाॅ दयाशंकर जांगिड, डाॅ शंकरलाल सैनी, क्लब अध्यक्ष सुहित पाडिया, प्रांतपाल रामावतार सबलानिया सह प्रांतपाल पंकज शाह, योगेश सोनी, पूर्व प्रांतपाल मुरली मनोहर चोबदार, हरिराम सैनी जनार्दन घोडेला, सीताराम घोडेला, जगदीश प्रसाद जांगिड, डाॅ मीनाक्षी जांगिड, डाॅ मनीष शर्मा, डाॅ शिखरचंद जैन, ओमप्रकाश सोनी, अर्जुनलाल सैनी, विष्णु सैनी, बाबूलाल शर्मा, महेन्द्र सैनी, कनिष्क सैनी, छगनलाल सैन, रमाकान्त सोनी, गंगाधर मील सहित जांगिड अस्पताल के स्टाफ ने सहयोग दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22