[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दुर्लभ सत्संग एवं अमर कथा में राम जन्मोत्सव, भक्त प्रहलाद कथा एवं स्वतंत्रता सेनानी कथा का वर्णन किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दुर्लभ सत्संग एवं अमर कथा में राम जन्मोत्सव, भक्त प्रहलाद कथा एवं स्वतंत्रता सेनानी कथा का वर्णन किया

दुर्लभ सत्संग एवं अमर कथा में राम जन्मोत्सव, भक्त प्रहलाद कथा एवं स्वतंत्रता सेनानी कथा का वर्णन किया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं :  प्रभात फेरी परिवार की ओर से शीतला मंदिर के पास चावो वीरो मंदिर के पीछे स्थित नारायण प्रसाद जालान के नोहरे में 9 दिवसीय दुर्लभ सत्संग एवं अमर कथा तीन संतो द्वारा की जा रही है, राम कथा पूज्य किशन महाराज, भक्त चरित्र पूज्य हरिदास एवं श्रीमद् भगवत गीता ऋषिकेश के पूज्य आनंद ब्रह्मचारी महाराज महाराज कर रहे है।

चतुर्थ दिवस व्यासपीठ से महाराज श्री ने अमर कथा में राम जन्मोत्सव, भक्त प्रहलाद कथा एवं स्वतंत्रता सेनानी कथा का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भगवान राम ने मर्यादा पुरुषोत्तम के स्वरूप धरती पर जन्म लिया था। उनके जन्मोत्सव की सुंदर सजीव झांकी सजाई गई, सभी ने हर्ष व्यक्त किया। इसी के साथ भक्त प्रह्लाद कथा में बताया कि किस प्रकार भक्त प्रह्लाद का भगवान पर विश्वास था जिसे भगवान ने सिद्ध करके दिखाया। स्वतंत्रता सेनानी की कथा में महाराज ने बताया कि किस प्रकार देश को आजादी दिलानी में स्वतंत्रता सेनानियों अपना जीवन समर्पित किया।

कथा स्थल पर नित्य सुबह 5 बजे प्रार्थना सभा एवं प्रवचन के पश्चात् प्रभात फेरी का आयोजन किया जाता है तथा रात्रि 8:30 बजे प्रश्नोत्तरी एव शंका समाधान का आयोजन होता है।

कथा में नितिन रुंगटा, नारायण प्रसाद जालान, सुभाष जालान, श्रीकांत पंसारी, विनोद जालान, प्रदीप भुकानिया, रमेश अग्रवाल, सम्पत्त पुरोहित, पंकज जालान, रुपेश तुलस्यान, कुन्दन सिंगडोदिया, दिनेश ढंढारिया, संतोष जालान, रुक्मणि जालान, हेमलता सिंगडोदिया, उषा केडिया, सुमन, वशिष्ठ शर्मा, विपिन जालान, विनोद केडिया, विनोद पुजारी, रतन जोशी, कैलाश चन्द्र सिंघानिया एवं रघुनाथ प्रसाद पोद्दार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष भक्तजन उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22