[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जलदाय विभाग की लापरवाही, डेढ माह पूर्व पानी की लाइन ठीक करने के लिए खोदे गड्ढे में फसी पीकअप, जलदाय विभाग को बड़े हादसे का इंतजार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जलदाय विभाग की लापरवाही, डेढ माह पूर्व पानी की लाइन ठीक करने के लिए खोदे गड्ढे में फसी पीकअप, जलदाय विभाग को बड़े हादसे का इंतजार

जलदाय विभाग की लापरवाही, डेढ माह पूर्व पानी की लाइन ठीक करने के लिए खोदे गड्ढे में फसी पीकअप, जलदाय विभाग को बड़े हादसे का इंतजार

खेतड़ी नगर : जलदाय विभाग की लापरवाही अब लोगों की जान पर बन आई है, पानी की पाइप लाइन की मरम्मत के लिए करीब डेढ़ महीने पहले खोदा गया गड्ढा अब तक नहीं भरा गया। वार्डवासियों ने गुरूवार को विरोध प्रदर्शन कर विभाग को चेताया था, लेकिन कार्रवाई के अभाव में शुक्रवार देर शाम को उसी गड्ढे में एक पिकअप वाहन फंस गया। गड्ढे में वाहन फंसने की घटना से लोगों में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन इससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया।

समाज सेवी रविंद्र फौजी ने बताया कि जलदाय विभाग द्वारा डेढ माह पूर्व खोदे गए गड्‌ढे को बंद करने को लेकर विभाग व पोर्टल पर कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन विभाग गंभीर नहीं है। अब उनकी शिकायतें हादसे में तब्दील होने लगी हैं। उन्होंने बताया कि गुरूवार को वार्डवासियों ने पानी की पाइप लाइन में वॉल लगा कर गड्ढे को तुरंत भरने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था और विभाग को चेतावनी दी थी कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। इसके बाद जलदाय विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे और जल्द समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन शुक्रवार देर शाम की घटना से साफ है कि आश्वासन केवल कागजों तक सीमित रह गया। जलदाय विभाग को बडे हादसे का इंतजार है जिसके चलते ही गड्‌ढे को बंद नही किया जा रहा। रविंद्र फौजी ने बताया कि पिकअप में भैस लेकर आए थे, पिकअप चालक भैस को उतारने के बाद पिकअप गड्‌ढे में फंस गई नही तो चालक को लाखों रूपए का नुकसान उठाना पड़ता। वार्डवासियों के सहयोग से पिकअप गाड़ी गड्‌ढे से बाहर निकाला गया। वार्डवासियों ने मांग की है कि विभाग तुरंत वॉल लगा कर गड्ढा बंद करवाए और भविष्य में इस तरह की लापरवाही न दोहराई जाए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62