[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में 48 घंटे में बाइक चोर गिरफ्तार:नशेड़ी आरोपी बाइक लेकर घूमते मिले; 35 सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में 48 घंटे में बाइक चोर गिरफ्तार:नशेड़ी आरोपी बाइक लेकर घूमते मिले; 35 सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

सीकर में 48 घंटे में बाइक चोर गिरफ्तार:नशेड़ी आरोपी बाइक लेकर घूमते मिले; 35 सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

सीकर : सीकर की कोतवाली थाना पुलिस ने घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी के आरोपियों को 48 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से चुराई गई बाइक भी बरामद कर ली है। दोनों चोर बाइक को लेकर घूम रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। थानाधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि 8 जुलाई को सुनील कुमार किलानिया निवासी फतेहपुर रोड वार्ड नंबर 60 ने मामला दर्ज करवाया कि उसने 8 जुलाई को अपनी बाइक शाम के समय घर के बाहर खड़ी की थी। इसके बाद वह अपने ससुराल चला गया। जब वापस लौटकर देखा तो बाइक नहीं मिली। लगातार बढ़ती चोरी की वारदातों को देखते हुए टीम ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए।

35 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले में दो आरोपियों को आईडेंटिफाई किया गया। जिन्हें पुलिस ने दासा की ढाणी फाटक के पास चुराई गई बाइक के साथ घूमते हुए पकड़ा। आरोपियों का नाम मोहम्मद आसिफ (28) पुत्र मोहम्मद शब्बीर और मोहम्मद इमरान उर्फ मोडी(22) है। फिलहाल इन दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। दोनों आरोपी आदतन नशेड़ी है। नशे के लिए पैसे जुटाने के लिए बाइक चोरी, मोबाइल चोरी,सिलेंडर चोरी जैसी वारदात करते हैं। पूरी कार्रवाई में कॉन्स्टेबल दिनेश की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin