[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

17 सूत्री मांगों को लेकर कोलिहान खदान पर प्रदर्शन:केंद्रीय श्रम संघों के आह्वान पर कर्मचारियों ने की हड़ताल, न्यूनतम वेतन समेत कई मुद्दे उठाए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

17 सूत्री मांगों को लेकर कोलिहान खदान पर प्रदर्शन:केंद्रीय श्रम संघों के आह्वान पर कर्मचारियों ने की हड़ताल, न्यूनतम वेतन समेत कई मुद्दे उठाए

17 सूत्री मांगों को लेकर कोलिहान खदान पर प्रदर्शन:केंद्रीय श्रम संघों के आह्वान पर कर्मचारियों ने की हड़ताल, न्यूनतम वेतन समेत कई मुद्दे उठाए

खेतड़ी : खेतड़ी के कोलिहान खदान के मुख्य द्वार पर बुधवार को श्रमिक संगठनों के आह्वान पर हड़ताल की गई। इस दौरान कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए 17 सूत्री मांगों को पूरा कर कर्मचारियों के हितों को बेहतर बनाने की मांग की। कर्मचारियों ने बताया कि देश के 10 केन्द्रीय श्रम संघों ने मजदूरो की 17 सूत्री मांगों तथा सरकार की पूंजीपतियों के प्रति व मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे देश में 9 जुलाई को आम हड़ताल का आह्वान किया गया है। इसी के तहत यूनियन ने 17 राष्ट्रव्यापी, 5 स्थाई कामगारों 14 ठेका कामगारों व 5 जिले से संबंधित मुद्दों के लिए हड़ताल का नोटिस दिया था।

उन्होंने बताया राष्ट्रव्यापी मांगों में 4 श्रम सहिता को वापस लेने मजदूरो के पक्ष में कानूनों को संशोधन करने, 26000/-न्यूनतम वेतन डी.ए. सहित करने, नौ हजार के साथ डीएईपीएस पेंशन करने, समान काम का समान वेतन देने, सीमित समय रोजगार के प्रावधान को खत्म करने के लिए, किसी भी तरह का निजीकरण व विनिवेशीकरण खत्म करने एनएमएस खत्म करने, रोजगार को सृजन करने सभी सरकारी सार्वजनिक क्षेत्र के पदों को भरना, सभी 30 करोड़ असंगठित कामगारों को सामाजिक सुरक्षा देना तथा सभी को स्वास्थ्य व शिक्षा गुणवता पूर्ण मिले, सभी प्राकृतिक हादसों जलवायु परिवर्तन के नुकसान के लिए फंड बनाया जाए।

स्थाई कामगारों की मांगो के बारे में कहा की हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड परफॉर्मेंस रिर्वाड स्कीम विचार विमर्श करके जल्दी ही लागू की जाए। छुट्टी स्वास्थ्य तथा सर्विस कंडीशन में सुधार किया जाए, ठेका कंपनी में कार्य कर रहे कामगारों को पहले मिल रहे लाभ देने सहित कई मांग की। उद्योग व जिले की मांगों के लिए बोलते हुए कहा कि खदानों का विस्तार व विकास नेशनल व मिनरल एक्सपलोरेसन फंड से करवाया जाए। खेतड़ी कॉपर सहित जिले के सभी उद्योग खेती नहरी पानी की व्यवस्था की जाए।

ये रहे मौजूद

इस मौके तेजपाल गुर्जर, ओम प्रकाश चिरानी, सुखदेव, वीर प्रकाश, अनूप सोमरा, बाबूलाल छावड़ी, ख्यालीराम, चांद मोहम्मद, महेंद्र सिंह, महेश भरगढ़, संतलाल, अक्षय गुर्जर, योगेश गुर्जर, शिवराम सहित अनेक कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker